भारत में बड़ी खूबसूरती से मनाए जाते हैं ये 5 विंटर फेस्टिवल, आप भी ले सकते हैं इन त्योहारों का मजा

भारत दुनिया भर में अपनी समृद्ध संस्कृति, विविधता और प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे 'विविधताओं का देश' कहा जाता है। आज हम इस आर्टिकल में भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले 5 विंटर फेस्टिवल के बारे में बताने वाले हैं।
Updated:- 2024-12-05, 23:55 IST
image

Winter Festivals In India: भारत एक प्राचीन सभ्यता वाला देश है। सिंधु घाटी सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य जैसे कई महान साम्राज्यों का जन्मस्थान रहा है। ताजमहल, कुतुब मीनार, आगरा का किला जैसे ऐतिहासिक स्मारक भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। भारत की संस्कृति दुनिया भर में मशहूर है। 

भारत में विभिन्न जाति, धर्म, भाषा और संस्कृति के लोग रहते हैं। यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यहां के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न प्रकार की कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और त्योहार आदि देखे जाते हैं। इस तरह भारत अपनी समृद्ध विरासत और त्योहारों के लिए जाना जाता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से अरूणाचल प्रदेश तक देश में कई ऐसे फेस्टिवल सेलिब्रेट किए जाते हैं, जो मजेदार होते हैं। दरअसल, आज इस आर्टिकल में हम भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले ऐसे 5 विंटर फेस्टिवल के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप देख लेंगे तो खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे।

सर्दियों में मनाया जाता है नागालैंड का हॉर्निबिल फेस्टिवल 

1 (73)

नागालैंड के हॉर्निबिल फेस्टिवल का फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल के रूप में जाना जाता है। यह फेस्टिवल हर साल 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सेलिब्रेट किया जाता है। बात इस त्योहार के नाम की करें तो इसका नाम स्थानीय पक्षी हॉर्निबिल के नाम पर रखा गया है। इस फेस्टिवल में नागालैंड के अलग-अलग जनजाति के लोग अपना जलवा बिखेरते हैं।

जैसलमेर डीजर्ट फेस्टिवल है एक अनोखा त्योहार

जैसलमेर डीजर्ट फेस्टिवल को मारू महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह कुछ ही सालों के भीतर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके का प्रमुख फेस्टिवल के रूप में उभर कर सामने आया है। इस फेस्टिवल में 3 दिनों तक डांस, फॉल्क म्यूजिक, झूमर और कलबेलिया डांस देखने को मिलता है, जो कि काफी इंटरेस्टिंग लगते हैं।

पंजाब की लोहरी है खास

lohri festival

लोहरी, हर साल 13 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। यह फेस्टिवल उत्तरी भारत के सबसे शानदार विंटर फेस्टिवल में से एक माना जाता है। खासकर, पंजाब के लोग आखिरी ठंड और बड़े दिन की शुरूआत के अवसर पर इसे धूमधाम से मनाते हैं। लोग इस दौरान परंपरागत लोक नृत्य और गीत संगीत पेश कर जश्न मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- यहां मुस्लिम कलाकार ही तैयार करते हैं हिन्दुओं के विवाह मंडप

हिमाचल विंटर कॉर्निवाल

इस साल हिमाचल प्रदेश में विंटर कॉर्निवाल फेस्टिवल बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यह खास दिन 24 दिंसबर को मनाया जाता है। इस त्योहार में हिमाचल प्रदेश के समृद्ध विरासत और उसकी परंपरा को दिखाया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। हिमाचल में सेलीब्रेट किया जाने वाला यह विंटर कॉर्निवाल काफी मशहूर है।

इसे भी पढ़ें- दुल्हन अगर दूल्हे को वाइन न पिलाए तो अधूरी रहती है शादी, जानिए कहां का है ऐसा अनोखा रिवाज

असम का मघ बिहू 

2 (66)

असम का विंटर फेस्टिवल मघ बिहू है, जो कि इस साल 15 जनवरी से मनाया जाएगा। इस फेस्टिवल में असम की परंपरा, संस्कृति और उनकी समृद्ध विरासत को देखा जा सकता है। इस त्योहार में आपको रंग-बिरंगी जिंदगी देखने का मौका मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह विंटर फेस्टिवल 7 दिनों से अधिक चलता है। इसमें महिलाएं और पुरुष नृत्य भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें- एक अनोखी परंपरा जहां मानसून से पहले धूमधाम से होती है मेंढक की शादी, दूल्हे-दुलहन की तरह सजाए जाते हैं जोड़े

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।