
कई लोग राजा- महाराजा की तरह रहने का शौक रखते हैं। ऐसे में उन लोगों को भारत में मौजूद इन 5 सबसे महंगे होटल में एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। इन होटल में रहना किसी आम इंसान के बस की बात नही हैं। यहां एक रात का किराया इतना है जितने में आप आसानी से एक चमचमाती कार खरीद सकती हैं।
ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर मौजूद ओबेरॉय अमरविलास किसी महल से कम नही है। इस होटल से ही आपको ताजमहल का दीदार हो जाएंगा। ऐसे में सोचने वाली बात है कि, जिस होटल से ताज महल दिखता हो उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये के करीब है।
रामबाग पैलेस अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां 1 रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए और मैक्सिमम 4 लाख रुपये के आसपास है। यहां आपको कई खास चीजें देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:बीवी के नाम पर इस आर्मी ऑफिसर ने खोला सबसे लग्जरी होटल The Leela

अगर आप उम्मेद पैलेस राजस्थान में रुकती है तो आपको राजा- महराजा की तरह ही फील होगा। शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर बसे इस होटल से नजारा काफी खूबसूरत है। इस होटल में एक रात का किराया 21 हजार से शुरू होकर 4 लाख रुपए तक आता है। यहां आपको हर तरह की सुविधा दी जाती है।
इसे भी पढ़ें:घर को कैसे दें होटल जैसा लग्जरी लुक, जानें आसान तरीका

झीलों के शहर उदयपुर में ओबेरॉय उदयविलास में एक रात रुकना हर किसी का सपना होता है। यहां केवल भारतीय नही बल्कि विदेश के लोग भी रुकना काफी ज्यादा पसंद करते है। इस होटल का एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए है और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए के आसपास है।
हैदराबाद में मौजूद ये लग्जरी होटल महल के अंदर स्थित है। चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है यह महल।इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है। इतने पैसे में कोई भी व्यक्ति एक विदेश टूर आसानी से कर सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।