Krishna Name In Hindi: बेटे को सौभाग्यशाली बनाएंगे श्रीकृष्ण के ये 51 नाम, जानें अर्थ

Krishna Ke Name: भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, देखें लिस्‍ट। 
Updated:- 2022-08-10, 14:02 IST
image

(Krishna Ke Name List) बच्‍चों के लिए अर्थपूर्ण नाम तलाशना बहुत ही जटिल काम है। फिर चाहे बेटी के नाम की तलाश हो या फिर बेटे के नाम खोजने हो। मगर यदि आपको बेटी और बेटे के लिए अर्थपूर्ण नाम चाहिए, तो आप हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर उनके नाम रख सकती हैं। 

आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के कुछ नाम बताएंगे, जो आप अपने बेटे के लिए चुन सकती हैं। श्रीकृष्ण के हजारों नाम हैं। कुंडली और राशि के अनुसार पंडित जी ने आपको जो अक्षर बताया हो उसके अनुरूप आप अपने बेटे के लिए श्रीकृष्ण का कोई नाम चुन सकती हैं। 

हम आपको श्रीकृष्‍ण के कुछ बेहद खूबसूरत नाम और उसके अर्थ इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- जन्माष्टमी के दिन रखती हैं व्रत तो जान लें जरूरी नियम

lord krishna name for baby

1- अच्‍युत (Achyut)- जिसने कभी भूल न की हो। 

2- अनंतजीत (Anantjeet)- हमेशा विजयी होने वाला। 

3- अनिरुद्धा(Anirudh)- जिसका विरोध कभी न किया जा सके। 

4- आरिव(Aariv)- बुद्धी और न्याय का राजा। 

5- अनीश(Aneesh)- सत्संगति या अच्‍छा साथी। 

6- अप्रमेय(Apramay)- अनंत या बिलकुल भगवान श्रीकृष्‍ण की तरह 

7- एकेश्वर(Ekeshwar)- ईश्वर एक ही है। 

8- बृज(Brij)- श्रीकृष्‍ण का निवास 

9- दारुक(Daruk)- भगवान श्रीकृष्ण का सारथी 

10- गिरिवर(Girivar)- गोवर्धन पर्वत को उठाने वाला। 

11- गोपेश(Gopesh)- गोपियों का स्‍वामी। 

12- ईशान(Ishan)- भगवान कृष्ण का एक नाम 

13- धर्माध्यक्ष(Dharmadhyaksha)-धर्म का स्‍वामी। 

14- ज्योतिरात्य(Jyotiratya)- सूर्य की तरह चमकने वाला। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं श्री कृष्ण का नाम गोविंद क्यों है?

lord krishna names meaning

15- जयंतह(Jayanth)- सभी दुश्मनों को पराजित करने वाला। 

16- ज्योतिरादित्य(Jyotiraditya)- जिसमें  सूर्य जैसी चमक हो। 

17- केशव(Keshaw)- लंबे काले बालों वाला। 

18- कियान(Kiyan)- प्राचीन या राजा। 

19- कृदय(Kraday)- बेहद यूनिक। 

20- मदन(Madan)- प्रेम का प्रतीक। 

21- मुकुंद(Mukund)- स्वतंत्रता देने वाला। 

22- मधुसूदन(Madhusudan)- दानवों का वध करने वाला। 

23- मयूर(Mayur)- मुकुट पर मोर पंख धारण करने वाला। 

24- निरंजन(Niranjan)- सर्वोत्‍तम। 

25- नागर(Nagar)- सभ्य पुरुष

new born baby name

26- निलेश(Nilesh)- चंद्रमा। 

27-ओनिश(Onish)- मन का स्‍वामी। 

28-पिनाकी (Pinaki)- वह जो धनुष का क्षेत्रक है। 

29-पद्मनाभ(Padmanabha)- जिनकी कमल के आकार की नाभि हो। 

30-पार्थसारथी(Parthsarth)- अर्जुन का सारथी। 

31-रसद(Rasad)- विचारवान व्यक्ति। 

32-रयान(Rayaan)- स्वर्ग का द्वार। 

33-रविलोचन(Ravilochan)-सूर्य जैसे नेत्र वाले। 

34-साकेत(Saket)- इरादे का पक्का

35-सहस्त्रजित(Sahasrajit)- हजारों को जीत लेने वाला। 

36-सुदर्शन(Sudarshan)- रूपवान । 

37-सुमेध(Sumesh)- सर्वज्ञानी। 

38-सत्वत(Satvat)- सत्य से भरा हुआ। 

39-त्रिवेश(Trivesh)- जो तीनों वेदों को जानता है। 

40-त्रिविक्रमा(Trivikrama)- तीनों लोकों के विजेता। 

41-उपेंद्र(Upendra)- इंद्र के भाई। 

42-उरुगाय(Urugay)- दूर–दूर जाना। 

43-विश्वकर्मा(Vishvkarma)- ब्रह्मांड के निर्माता। 

44-वियांश(Viyansh)- जीवन से भरा। 

45-विवान(Vivan)- प्रतिभाशाली। 

46-वत्सपाल(Vatspal)- बच्चों का संरक्षक। 

47-यदवेंद्रा(Yadvendra)- यादव वंश के मुखिया। 

48-यदुवीर(Yaduveer)- बहादुर व्‍यक्ति। 

49- अचिन्त्य(Achintya)- अकल्पनीय। 

50- भानु(Bhanu)- जो खुद को चमकता है। 

51- चन्द्रांशु(Chandranshu)- जो चंद्रमा की किरण के रूप में सुखद है। 

 

उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।