Lord hanuman Vrat: इस विधि से रखें हनुमान जी का व्रत, जल्दी विवाह के बनेंगे योग

Hanuman Ji Ki Vrat Vidhi: हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन हर एक भगवान को समर्पित है। इसी कड़ी में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि मंगलवार के दिन अगर विधिवत रूप से हनुमान जी का व्रत रखा जाए तो विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और शादी शीघ्र हो जाती है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को हनुमान जी के लिए रखे जाने वाले व्रत की संपूर्ण विधि।
- मंगलवार के दी हनुमान जी (जानें हनुमान जी की पत्नी और ससुर का नाम) के लिए व्रत रखे के सबसे पहला नियम यह है कि आप इसे सिर्फ एक मंगलवार तक सीमित नहीं कर सकते हैं। एक बार अगर आपने व्रत रखा तो आपको इसे 11 या 21 मंगलवार का रखना होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Shiva Temple: इस स्थान पर होती है शिवलिंग की रात में पूजा, जानें रोचक कथा
- मंगलवार के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं और हनुमान जी के आगे बैठकर उनका ध्यान करें एवं व्रत का संकल्प लें। व्रत का संकल्प लेते समय मात्र एक बार अपनी परेशानी हनुमान जी के आगे बोलें।
- इसके बाद घर के ईशान कोण की ओर मुख करके बैठग जाएं। ध्यान रहे कि अगर हनुमान जी की मूर्ति पूर्व दिशा में नहीं है तो उसे शीघ्र ही इस दिशा में रख लें। हनुमान जी को गंगाजल की छीटें मारकर उन्हें स्नान कराएं।
- स्नान के पश्चात हनुमान जी को लाल कपड़ा धारण कराएं। पुष्प रोली और अक्षत (पूजा में अक्षत चढ़ाने के नियम) हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। थोड़े से तेल की छीटें हनुमान जी के आसपास मारें। इससे हनुमान जी का आसपास का स्थान सुगंधित हो जाएगा।
- इसके बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ शुरू करें। पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी को चढ़ाए गए फूलों में से एक फूल को अपने हाथ में रखें और संपूर्ण पाठ एक दौरान फूल को मुट्ठी में बांधें रखें।
- पाठ संपन्न होने के बाद हाथ में पकड़े उस फूल को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें या घर के मंदिर में भी रख सकते हैं। इसके बाद हनुमान जी के समक्ष हाथ में जल भरकर उन्हें अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें।
इसे जरूर पढ़ें: Itching On Body Signs: शरीर के इन हिस्सों पर खुजली होना देता है ये संकेत
- हनुमान जी को भोग लगाएं और भोग लगाया हुआ प्रसाद खुद भी खाएं और उसका वितरण भी करें। ध्यान रहे व्रत में प्रसाद खाने से व्रत नहीं टूटता है। संभव हो तो दान भी करें। शाम के समय हनुमान जी की आरती गाएं और फलाहार खाकर व्रत संपन्न करें।
तो थी मंगलवार के दिन हनुमान जी के व्रत की संपूर्ण विधि। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Pinterest, Wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।