Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Reeta Choudhary24 Aug 2019, 14:50 IST
कृष्ण जन्मोत्सव पर गोपाल जी की लीलाओं को याद करने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता। पिछले 40 साल से श्रीराम भारतीय कला केंद्र ऐसी नृत्यनाटिका लोगों तक पहुंचा रही है। इस नृत्यनाटिका में कृष्ण की लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया है। स्टेज पर ये कृष्ण लीला दिखने में जितनी खूबसूरत लगती है। स्टेज के पीछे उसके लिए उतनी ही कड़ी मेहनत की जाती है। तो आइए देखते है कृष्ण की लीलाओं पर आधारित इस सुंदर नृत्यनाटिका के पीछे किस तरह की तैयारियां और कितनी मेहनत की जाती है। इस वीडियो में श्रीराम भारतीय कला केंद्र की डायरेक्टर शोभा दीपक सिंह ने हर जिंदगी की टीम से बात की और इस नृत्यनाटिका के पीछे की कला और कड़ी मेहनत के बारे में बताया। इस वीडियो में देखिए इस प्रोडक्शन की पूरी कहानी।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं