herzindagi

Birthday Special: पेज 3 से लेकर ओमकारा तक, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कोंकणा सेन के 11 iconic रोल

कोंकणा सेन को अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाना जाता है। उनकी बात कुछ खास है। अपने हर रोल में वो जान डाल देती हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए और अपनी जिंदगी में वो हर मुश्किल का सामना करती रहीं। कोंकणा का आज जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्होंने कोंकणा को कई अवॉर्ड दिलाए हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 03 Dec 2019, 10:12 IST

ओमकारा-

Create Image :

ओमकारा में इंदु का रोल निभाने वाली कोंकणा बहुत ही संजीदा किरदार में थीं। वो एक दोस्त भी थीं, वो एक मां भी थीं, वो एक पत्नी भी थीं और अंत में दुर्गा की तरह उन्होंने अपने पति की जान भी ली थी। हर तरह का इमोशन उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

मिर्च-

Create Image :

ये फिल्म शायद आपने न देखी हो, लेकिन ये फिल्म महिलाओं के शादी से बाहर अफेयर को लेकर बनी थी। मिर्च में कोंकणा एक रानी के किरदार में थीं जो अपने बूढ़े राजा पति से खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं वो बमन ईरानी के साथ उनकी पत्नी और वेश्या के किरदार में भी थीं। इस फिल्म में उनका रोल बहुत ही ज्यादा दिलचस्प था और इसे अगर आपने नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखें। 

तलवार-

Create Image :

नूतन टंडन का किरदार यानी असलियत में नुपुर तलवार (आरुषि तलवार की मां) के रोल में कोंकणा ने बहुत ही संजीदगी दिखाई और बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर वो मां दिखाई जो अपनी बेटी के कत्ल के इल्जाम में फंसी हुई है। 

वेक अप सिड-

Create Image :

वेक अप सिड की आयशा बनर्जी किसे याद नहीं होगी। वो जो इंडिपेंडेंट थी और जिसने एक बिगड़े हुए लड़के को सुधार दिया। आयशा की जिंदगी बहुत ही संभली हुई थी और अपनने प्यार के बारे में बताने के लिए उन्होंने एक पूरा आर्टिकल लिख दिया था। पूरे शहर को अपने प्यार के बारे में बताने से वो डरती नहीं थीं। 

 

अकीरा-

Create Image :

अकीरा में कोंकणा का किरदार थोड़ा मुश्किल था। प्रेग्नेंट पुलिस सुप्रिटेंडेंट राबिया का किरदार जो हर मौके पर बहुत ही संजीदा रहीं और आखिर में उन्होंने मुजरिम को पकड़ ही लिया। अकीरा को इंसाफ न दिला पाने का दर्द भी था उनके मन में। 

लक बाय चांस-

Create Image :

वो लड़की जो अपने प्यार के लिए हर मुमकिन मदद कर सकती है उसे सारी खुशियां लाकर दे सकती है और अंत में अपने स्वाभिमान के लिए उसे छोड़कर अकेले निकल जाती है। लक बाय चांस की सोना मिश्रा हमे यही सिखा गई कि सबसे पहले खुद को प्यार करना जरूरी है। 

एक थी डायन-

Create Image :

एक थी डायन वो फिल्म है जिसमें वाकई कोंकणा को देखकर डर लग रहा था। कोंकणा ने इसमें डायन डायना का किरदार निभाया था जो बच्चों की बली शैतान को चढ़ाती है। 

मिस्टर एंड मिसेज अइयर-

Create Image :

हिंदु मुस्लिम दंगों के बीच एक अनोखी कहानी जहां एक ब्राह्मण महिला एक मुस्लिम की जान बचाती है और धीरे-धीरे उसके धर्म को भी समझती है। वो अपने सामने बहुत ही बुरे हालात देखती है फिर भी आगे बढ़ती है। इस फिल्म में मीनाक्षी अइयर का किरदार निभाने वाली कोंकणा को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

लागा चुनरी में दाग-

Create Image :

वैसे तो इस फिल्म ने रानी मुखर्जी के किरदार को बहुत अहम दिखाया था, लेकिन कोंकणा का किरदार छोटी बहन के रोल में कम नहीं था। छुटकी का किरदार निभाने वाली कोंकणा ने इस फिल्म में जान डाल दी थी। 

लाइफ इन अ मेट्रो-

Create Image :

श्रुति घोष का किरदार बहुत ही दिलचस्प था। एक ऐसी लड़की जो अपने बहन के पति को उसकी ही रूम मेट के साथ पकड़ लेती है, अपने ब्वॉयफ्रेंड से धोखा खाती है, मैट्रिमोनियल साइट पर लड़के देखती है और किसी लड़के को उसी की शादी में जाकर प्रपोज करने की हिम्मत भी रखती है। कोंकणा को इस रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। 

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का-

Create Image :

शिरीन असलम का किरदार निभाने वाली कोंकणा ने चार बच्चों की मां, एक धोखेबाज़ और जुल्म करने वाले पति के साथ रहते हुए भी अपनी पहचान खोज ली और वो किसी भी हालत में आगे बढ़ीं। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में उन्होंने अपना दिल खोलकर रख दिया।