Komolika हिना खान से लेकर दिव्याकां त्रिपाठी तक जानें किसकी कितनी थी फस्ट सैलरी

क्या आप जानना चाहती हैं कि आपके फेवरेट टीवी एक्ट्रेसेस की पहली सैलरी क्या थी? अगर हां तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2019-08-22, 19:21 IST
image

‘कसौटी जिंदगी की 2’ की कोमोलिका हो या फिर ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला। यह किरदार कभी-कभी लोगों को इतना भाने लगते हैं कि उनकी लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं। रोज आधें घंटे के एपिसोड को देखने के लिए लोग पूरे दिन इंतजार करते हैं। अपने फेवरेट किरदार के निजि जीवन के बारे में भी लोग खूब जानना चाहते हैं। खासतौर पर टीवी स्टार्स निजि जीवन में कहां रहते हैं, क्या खाते हैं और क्या पसंद करते हैं। इतना ही नहीं लोगों को अपने फेवरेट टीवी स्टार्स के बचपन की बातें जानने और तस्वीरें देखने में भी दिलचस्पी होती है। वहीं कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि उनकी फेवरेट टीवी स्टार्स की पहली सैलरी क्या थी। तो चलिए हम आपको कुछ स्टार्स की पहली सैलरी क्या थी और उससे उन्होंने क्या किया था, यह बताते हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें:  Kasautii Zindagii Kay 2: कोमोलिका के डिजाइनर ब्लाउज से लें फैशन टिप्‍स

Komolika Hina Khan First Salary

हिना खान 

एकता कपूर के सुपर हिट टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस हिना खान की पहली सैलरी 45000 रुपए थी। यह उन्हें टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए मिली थी। इन पैसों से हिना खान अपने माता पिता को मोबाइल दिलाया था। 

 इसे जरूर पढ़ें:  Komolika Yoga Poses: बैली फैट कम करना है तो हिना खान की तरह करें Warrior Yoga

Tina Dutta First Salary

टीना दत्ता 

टीना दत्ता को ज्यादातर लोगा इच्छा के नाम से जानते हैं। टीना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल उतरन से की थी। टीना दत्ता तब ही से काफी फेमस हैं। टीना बताती हैं, ‘मेरी पहली सैलरी 500 रुपए थी। जब मैं 4 साल की थी तो मैंने एक थिएटर में प्ले किया था। तब मुझे 500 रुपए मिले थे। मैंने इस पैसे से भगवान के लिए प्रसाद खरीदा था और बचे हुए पैसों से मैंने पानीपूरी खाई थी।’ टीवी सीरियल की फेमस बहुओं से जुड़े रोचक सवाल

Shriddha Arya First Salary

श्रद्धा आर्य 

रियालिटी शो ‘नच बलिए 9’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्य पॉपुलर शो ‘ड्रीम गर्ल’ से काफी फेमस हो गई थीं। उनकी पहली सैलरी 10 हजार रुपए थी। यह पैसे उन्हें एक डिटर्जेंट का एड करने के लिए मिले थे। इन पैसों से श्रद्धा ने अपनी फैमिली को मैरियट होटल में ग्रैंड ब्रेकफास्ट बफेट कराया था। 

Riddhi Dogra First Salary

रिद्धी डोगरा 

रिद्धी डोगरा टीवी सीरियल ‘मर्यादा’ से काफी पॉपुलर हो गई थीं। मगर उनकी पहली सैलरी उन्हें ग्रैजुएशन के दौरान इंटर्नशिप में मिली थी। मात्र 1000 रुपए के स्टाइपेंड को रिद्धी ने गोवा में अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने में लगा दिया था।

 

इन पैसों को पा कर वह खुद को इंडिपेंडेंट समझने लग गई थीं। टीवी सीरियल्‍स देखनें की हैं शौकीन तो दें इन आसान सवालों के जवाब

Divyanka Tripathi First Salary

दिव्यांका त्रिपाठी 

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से दिव्यांका त्रिपाठी ने खूब नाम कमाया। मगर, उन्हें पहली सैलरी भोपाल में एक शो में एंकरिंग के दौरान मिली थी। मात्र 250 रुपए थी उनकी पहली सैलरी।

 

यह उन्हें चैक के द्वारा दी गई थी और यह उनके लिए लिए बहुत अधिक मायने रखती थीं। दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ के ये 3 बड़े सच आपको कर देंगे हैरान

रश्मी देसाई 

रश्मी देसाई को टीवी सीरियल ‘उतरन’ से पहचान मिली थी। मगर, उनकी पहली सैलरी उन्हें एक हेयर कंपनी के लिए फोटोशूट के दौरान मिली थी। रश्मी देसाई को इस फोटोशूट के लिए केवल 1000 रुपए मिले थे और इन पैसों से रश्मी ने अपनी मां के लिए साड़ी खरीदी थी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।