जानिए अदिति राव हैदरी के जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

अदिति राव हैदरी लंबे समय से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। वे कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। दिल्ली 6 से लेकर रॉकस्टार और बॉस जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। इतना ही नहीं, 'पद्मावत' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुन्निसा का किरदार निभाया। सर्पोटिंग रोल में भी उन्होंने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। इतना ही नहीं, इस रोल के लिए उन्होंने अवॉर्ड भी जीता।
एक दशक से भी अधिक समय से बॉलीवुड में एक्टिंग करने वाली अदिति राव हैदरी वास्तव में रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके फैन्स उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। चूंकि अदिति बहुत अधिक ओपन नहीं है, इसलिए लोगों को उनके बारे में कम ही पता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अदिति राव हैदरी के जीवन से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में बता रहे हैं-
दो शाही परिवारों से है ताल्लुक
अदिति के फैन्स इस बात को तो जानते हैं कि अदिति एक रॉयल बैकग्राउंड (रॉयल परिवारों से नाता रखने वाले सेलिब्रिटीज) से आती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अदिति एक नहीं बल्कि दो शाही परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। पैतृक पक्ष से, वह मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की परपोती हैं, जो उस समय हैदराबाद प्रांत के पूर्व प्रधान मंत्री थे। वहीं अपने मायके की ओर से, वह राजा जे रामेश्वर राव की पोती हैं, जिन्होंने उस समय वानापर्थी शाही परिवार का नेतृत्व किया था। इतना ही नहीं, वह आधी हैदराबादी और आधी कोंकणी हैं, क्योंकि उनके पिता बोहरी मुस्लिम थे और मां मंगलोरियन थीं।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन ने क्यों किया था इन बड़ी फिल्में को रिजेक्ट
ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर
अदिति ना केवल बेहतरीन एक्टिंग करती हैं, बल्कि नृत्य में भी वह माहिर हैं। उन्हें हमेशा से डांस करना काफी अच्छा लगता है और वह एक क्वालिफाइड भरतनाट्यम डांसर हैं। वास्तव में, उन्होंने छह साल की उम्र में भरतनाट्यम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद, वह प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला सैमसन की शिष्या बन गईं। शायद यही वजह है कि परदे पर उनका डांस इतना बेहतरीन दिखाई देता है।
शादी को छुपाए रखा
अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अदिति ने साल 2007 में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। लेकिन उन्होंने इसे स्वीकारा नहीं। उन्होंने कुछ समय के लिए अपने रिश्ते से इनकार किया था, लेकिन बाद में 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने मैरिटेल स्टेटस के बारे में दर्शकों को बातया। हालांकि, अब अदिति और सत्यदीप मिश्रा अलग हो चुके हैं। कथित तौर पर, अदिति उनसे तब मिली जब वह सत्रह साल की थीं।
यह भी पढ़ें: अपने ही फैमिली मेंबर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं ये सितारे
अपनी ही फिल्म के लिए गाया गाना
अदिति राव हैदरी वास्तव में गुणों की खान हैं। डांस और एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग में भी काफी अच्छी हैं। यहां तक कि साल 2012 में वह अपनी ही फिल्म 'लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क' के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी है। इस फिल्म के लिए अदिति ने अपने को-स्टार के साथ फिल्म में दो गाने गाए। बहुत कम लोगों को यह पता है कि अदिति हिंदुस्तानी गायिका विद्या राव की बेटी हैं। ऐसे में उनके भीतर सुरों की समझ काफी अच्छी है।
कलरीपयट्टू में हैं माहिर
अदिति को नई चीजें सीखना काफी अच्छा लगता है। अदिति मलयाली मार्शल आर्ट फॉर्म कलरीपयट्टू की प्रैक्टिशनर हैं। वह इस कला में काफी अच्छी हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।