Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:15 AM IST

कौन हैं पीएम मोदी के गुरु जिनके दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं और इस बार वह पीएम मोदी के गुरु जी के आश्रम उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं।   
Updated:- 2023-01-31, 13:30 IST
image

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते कई दिनों से ख़बरों में छाए हुए हैं जिसका कारण है उनकी धार्मिक यात्रा और इस बार इस यात्रा का पड़ाव बना है ऋषिकेश का दयानंद गिरि आश्रम। खास बात यह है कि इस आश्रम का पीएम मोदी से भी गहरा नाता है। 

दरअसल, विराट कोहली इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पत्नी अनुष्का संग धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर रहे हैं। इससे पहले जहां विराट और अनुष्का बेटी वामिका के साथ वृंदावन के नीम करौली बाबा आश्रम पहुंचे थे। 

वहीं, इस बार उन्हें ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरी आश्रम में देखा गया है। असल में स्वामी दयानंद गिरी जी पीएम मोदी के गुरु हैं और उन्हीं के दर्शनों के लिए विराट और अनुष्का ऋषिकेश पहुंचे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: हवा में लटके खंभे पर टिका है ये रहस्यमयी मंदिर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, न सिर्फ विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका के साथ स्वामी दयानंद जी के दर्शन किए बल्कि वहां धार्मिक अनुष्ठान (धार्मिक अनुष्ठान के बाद क्यों किया जाता है भंडारा) भी किया। इससे पहले विराट नैनीताल के एक मंदिर में भी परिवार के साथ गए थे।

virat anushka in rishikesh

यहां तक कि विराट ने गंगा आरती (गंगा आरती का महत्व)में भी हिस्सा लिया था। इस बार विराट और अनुष्का ने ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती जी की समाधि के दर्शन किये और उनकी समाधि के पास बैठकर ध्यान भी लगाया।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन हैं स्वामी दयानंद गिरी और कैसे बने ये पीएम मोदी के गुरु। तो बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि ऋषिकेश में दयानंद सरस्वती आश्रम के प्रमुख हैं। 

इसके अलावा, कोयंबटूर में अर्श विद्या गुरुकुलम् के शिक्षक भी थे। स्वामी दयानंद गिरी जी शंकर परंपरा के वेदांत और संस्कृत शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन काल के 50 साल देश-दुनिया में वेदांत की शिक्षा के प्रचार के लिए व्यतीत कर दिए थे। 

इसे जरूर पढ़ें: मां बगलामुखी का ये मंत्र है बहुत खास, जानें महत्व और इससे मिलने वाले लाभ 

माना जाता है कि उनकी सोच औरों से बहुत अलग थी। वह आज की समस्याओं को वेदांत के जरिये सुलझाने की क्षमता रखते थे। वह पारंपरिक और आधुनिक दोनों ही तरह की विचारधारा रखने वाले स्टुडेंट्स को सरलता से अपनी बात समझा देते थे। 

swami dayanand saraswati ji

अपने ज्ञान के बलबूते स्वामी दयानन्द गिरी जी ने भारत में 100 से ज्यादा केंद्र संचालित किए और अमेरिका के पेंसिलविनिया में भी आश्रम का केंद्र स्थापित किया। स्वामी दयानंद जी मानवीय हितों के लिए भी काम किया करते थे। 

साल 2000 में ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा संस्था की नीव रखने वाले स्वामी दयानंद जी को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से अवॉर्ड भी मिल चुका था। 

 

तो ये थी पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद जी की विशेषताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Social Media 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।