Portulaca Grandiflora: घर में चाहते हैं सौभाग्य और समृद्धि, तो जरूर लगाएं ये खूबसूरत रंग-बिरंगा फूल

ऐसे कई फूल और पौधे हैं, जिसे आप बिना किसी मेहनत के लगा सकते हैं और वे आपके गार्डन और बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाते भी हैं। ऐसे ही एक खूबसूरत फूल के बारे में आज हम आपको बताएंगे।  
Updated:- 2023-08-29, 16:35 IST
image

Gardening: दिखने में बेहद खूबसूरत इस रंग-बिरंगे फूल को आप सभी ने कभी न कभी जरूर देखा होगा। इस फूल में भले ही कोई खुशबू न हो, लेकिन दिखने में यह बहुत सुंदर दिखता है। लोग अक्सर इसे हैंगिंग पॉट में लगाते हैं। इस फूल की सबसे खास बात यह है कि यह सुबह दस बजे तक खिलता है और शाम तक मुरझा जाता है। जहां दूसरे फूल सूर्य की किरणें पड़ने के बाद खिलते हैं, वहीं यह फूल देर से दस बजे तक खिलता है। इस फूल को बहुत से जगहों में गंगा दूब के नाम से भी जाना जाता है। बहुत से लोगों को इस फूल के बारे में नहीं पता है, तो चलिए साथ में जानते हैं इस दस बजिया फूल के बारे में।

क्या है दस बजिया फूल?

ghar par das bajiya phool kaise lagaye

दस बजिया एक सुगंध रहित फूल है, जो दिखने में बहुत सुंदर छोटे-छोटे कई रंगों में खिलते हैं। दस बजिया नीला, पीला, गुलाबी, सफेद, नारंगी और लाल समेत दूसरे कई रंगों में खिलते हैं। गार्डन और बालकनी की शोभा बढ़ाने के लिए इस फूल को जरूर लगाएं। बता दें कि यह फुल सूर्योदय के बाद खिलता है और शाम होने तक, मुरझा जाता है। इस पौधे की सबसे बढ़िया खासियत यह है कि हर रोज  9-10 के आसपास फूल खिलते हैं। इस फूल को इंग्लिश में पोर्टुलाका ग्रैंडीफ्लोरा (Portulaca Grandiflora) के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे नोबची, मोस रोज, टेबल रोज, गंगा दूब  जैसे कई नामों से भी जाना जाता है।

कैसे लगाएं दस बजिया का पौधा

das bajiya phool kya hai

इस फूल की दूसरी सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसे बहुत ही आसानी से क्यारी, गमले, हैंगिंग पॉट और गार्डन में डाली की मदद से लगा सकते हैं। इस फूल के डाल को लगाने के लिए कोई भी दो अलग-अलग  रंग की डाली को गांठ में बांध लें। अब इसे मिट्टी में लगाएं, कुछ ही दिनों में यह दूब घास (घर पर दूब घास कैसे लगाएं) की तरह बढ़ने लगेगा। इस पौधे को बढ़ाने के लिए आपको किसी खास तरह की खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी। दस बजिया लगाने से पहले मिट्टी में ऑर्गेनिक खाद मिलाएं। हर रोज पानी डालते रहें, ज्यादा धूप में फूल को न रखें, नहीं तो ये मुरझा जाएंगे। इसके अलावा वर्मी कंपोस्ट और गोबर के खाद का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - Satyanashi Plant: क्या है सत्यानाशी पौधा, जानें इसके बारे में विस्तार से

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstocks, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।