Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

मलाइका की खूबसूरती का दीवाना था ये क्रिकेटर, बीच में आ गए अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा पर बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स अपना दिल हार चुके हैं लेकिन इस बार बॉलीवुड नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया के एक खिलाड़ी ने मलाइका को लेकर अपनी पसंद के बारे में खुलासा किया है।
Updated:- 2019-01-09, 18:33 IST
image

क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण 6' में पहुंचे थे। यहां दोनों क्रिकेटर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। केएल राहुल ने बताया कि वो बॉलीवुड की हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा पर मरते थे। 

kl rahul reveals crush

केएल राहुल की पसंद मलाइका 

इन दिनों बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खूब बातें हो रही हैं। धीरे-धीरे दोनों अपने रिलेशन को खुलकर दुनिया के सामने ला रहे हैं। अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में पार्टी करते और डेट पर जाते दिखते हैं। इन दोनों स्टार्स ने अभी तक खुलकर अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं कबूला है।

Read more: हार्दिक पांड्या से खफा हुए लोग, महिलाओं ने बताया शर्मनाक

जब भी इनके रिश्ते के बारे में सवाल किया जाता है तो दोनों इस सवाल को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन हाल ही में एक क्रिकेटर ने इन दोनों के रिश्ते की पोल खोल दी है। 

kl rahul reveals crush

क्रिकेटर केएल राहुल ने बताया कि वो बॉलीवुड की हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा पर मरते थे। केएल राहुल करण जौहर को बताते हैं कि उन्हें पहले मलाइका बहुत पसंद थीं लेकिन अब वो उनका क्रश नहीं रहीं। इस पर करण जौहर ने केएल राहुल से पूछा कि ऐसा क्यों हुआ। इस पर केएल राहुल ने कहा कि क्योंकि अब वो किसी और को डेट कर रही हैं।

मलाइका और अर्जुन

से काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इस शो में हर बार नए-नए खुलासे होते ही रहते हैं। इस शो के एक एपिसोड में अर्जुन कपूर आए थे जिन्होंोने बताया कि वह अब सिंगल नहीं है और साथ ही उन्हों ने यह भी नहीं बताया कि वह किसको डेट कर रहे हैं। 

यहां बता दें कि मलाइका ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तलाक के एक साल तक उन्हों ने अपने नाम के साथ खान लगाए रखा था जिसे उन्हों ने कुछ वक्तर पहले ही हटाया है। तकरीबन 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज ने एक-दूसरे को काफी वक्तन तक डेट किया था। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।