Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

कियारा और सिद्धार्थ की इन क्यूट फोटो को नहीं देखा होगा आपने

कियारा और सिद्धार्थ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ क्यूट फोटो दिखाने वाले हैं। इन फोटो में दोनों साथ में काफी खास नजर आ रहे हैं। 
Updated:- 2023-02-02, 16:26 IST
image

कियारा और सिद्धार्थ कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं दोनों कई बार एक साथ ही नजर आते हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कपल के कुछ खास फोटो दिखाने वाले हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि वह साथ में कितने ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। वही बता दें कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

फरवरी में करने वाले है दोनों शादी

kiara advani and sidharth malhotra cute photos

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी इसी महीने 4 और 5 फरवरी को होने वाली हैं। कहा जा रहा हैं कि कियारा और सिद्धार्थ राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर सकते हैं।(जैसलमेर के सुनहरे रेगिस्तान में उठाएं सफारी का लुत्फ)वहीं अंदाजा यह भी लगाया जा रहा हैं कि दोनों की शादी 6 फरवरी को होने वाली हैं।

इसी भी पढ़ें - Sidharth-Kiara Wedding: कहां और कब होगी शादी? जानिए सारे अपडेट्स

फिल्म 'शेरशाह' से हुई थी दोनों की लव स्टोरी

kiara advani

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' से हुई थी। उनकी इस फिल्म के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी के चर्चे होने लगे थे। इस कपल ने कभी भी अपने प्यार का इजहार खुलेआम नहीं किया है और साथ ही अपनी शादी पर भी दोनों ने पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है।

इसी भी पढ़ें - कभी लंच तो कभी डिनर पर किया गया था सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी को स्पॉट, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

आए दिन साथ में नजर आते है कपल

sidharth malhotra

कपल आए दिन एक साथ नजर आते हैं। वहीं बहुत कम वह साथ में मीडिया को फोटो देते हैं। दोनों तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आते हैं। दोनों को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि दोनों एक साथ कितनी खूबसूरत नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं। दोनों साथ में कई सारे वेकेशन पर जाते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कई बार कियारा को सिद्धार्थ के घर के पास पैपराजी स्पॅाट करते रहते हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

pic credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।