herzindagi
kharmas mein kaun se mantro ka jaap kare

Kharmas 2024: खरमास में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

खरमास के दौरान जहां एक ओर मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है तो वहीं, दूसरी ओर इस माह में पुण्यकर कार्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस माह में मंत्र जाप करना भी बहुत उत्तम माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-12-17, 11:30 IST

खरमास का आरंभ 15 दिसंबर से हो चुका है। खरमास में पूजा-पाठ और हवन-अनुष्ठान का बहुत महत्व माना जाता है। खरमास के दौरान जहां एक ओर मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है तो वहीं, दूसरी ओर इस माह में पुण्यकर कार्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस माह में मंत्र जाप करना भी बहुत उत्तम माना जाता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर खरमास के दौरान किन मंत्रों का जाप किया जाता है और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

खरमास में किन मंत्रों का जाप करें?

kharmas mein kare kis mantra ka jaap

महामृत्युंजय मंत्र: ॐ त्र्यंम्बकं यजामहे सुगंधिं पूष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर् मुक्षीय मां अमृतात्॥

महामृत्युंजय मंत्र को जीवन में खुशहाली और स्वास्थ्य के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। यह मंत्र मृत्यु के भय को दूर करता है और जीवन को सुरक्षा प्रदान करता है। इस मंत्र के जाप से मृत्यु तक का योग टल जाता है। ऐसे में खरमास के दौरान इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: खरमास में ऐसे करें तुलसी पूजा, बनी रहेगी खुशहाली

गायत्री मंत्र: ॐ भूर्भुवः स्वः, तत्सवितुर्वरेण्यं, भर्गो देवस्य धीमहि, धियो यो नः प्रचोदयात्॥

यह मंत्र आत्मिक उन्नति और मानसिक शांति के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसके अलावा, इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के भीतर दिव्यता का संचार होता है और ज्ञान में भी बढ़ोतरी होने लग जाती है।

यह विडियो भी देखें

kharma mein kare is mantra ka jaap

श्रीसूक्त मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नी च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥

श्रीसूक्त का पाठ मां लक्ष्मी की पूजा में किया जाता है। खरमास में यह मंत्र घर में समृद्धि और धन की वृद्धि के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि खरमास में भगवान विष्णु की कृपा पानी है तो मां लक्ष्मी के इस पाठ का जाप रोजाना अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: क्या खरमास में यात्रा करना ठीक नहीं है?

हनुमान मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः॥

खरमास में हनुमान जी के इस मूल मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं और बुरी नजर एवं नकारात्मक ऊर्जाओं से भी छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति में बल, निर्भीकता और दृढ़संकल्प जागृत होता है। भक्ति भी व्यक्ति में बढ़ती है।

kharma mein kare in mantro ka jaap

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।