करवा चौथ का पर्व न केवल सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है, बल्कि यह दिन पति-पत्नी दोनों के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और समर्पण की भावना का प्रतीक भी माना जाता है। इस दौरान जहां पत्नियां अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, वहीं पति अपनी पत्नियों की रक्षा का वचन देते हैं।
ऐसा भी कहा जा सकता है कि करवा चौथ का व्रत आपके दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा लाने और संबंधों को मजबूत बनाने का सुनहरा अवसर होता है।
इस दिन व्रत के साथ-साथ यदि आप कुछ ज्योतिषीय उपाय भी आजमाती हैं तो आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी मजबूत रहेंगे। अगर हम राशियों की बात करें तो हर एक राशि का स्वभाव और प्रभाव अलग होता है, इसलिए अगर आप करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय आजमाएंगी तो दांपत्य जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें करवा चौथ के राशिफल और सभी राशियों के लिए उपयुक्त उपायों के बारे में विस्तार से।
मेष राशि
करवा चौथ का दिन आपके लिए सुख-शांति का होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और ज्यादा मधुर होंगे। करवा चौथ के व्रत से आपके प्रेम जीवन में नयापन आने के योग हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
उपाय: चंद्र दर्शन के समय लाल और सफेद वस्त्र पहनें और चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चावल अर्पित करें।
वृषभ राशि
करवा चौथ के दिन जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। आपके प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी। आप यदि करवा चौथ के व्रत के साथ कुछ धार्मिक अनुष्ठान जैसे चंद्रमा की पूजा करती हैं तो इससे आपको लाभ हो सकता है। आप पूजा-पाठ में बढ़ोत्तरी करें और जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करें।
उपाय: यदि आप करवा चौथ के दिन चंद्रमा को गाय के दूध से अर्घ्य देंगी और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप 11 बार करेंगी तो इसके आपको लाभ हो सकते हैं।
मिथुन राशि
करवा चौथ का दिन आपके लिए ज्यादा रोमांटिक बना रह सकता है। इस दिन आपके साथी के साथ आपकी आपसी समझ बढ़ेगी और आपके लिए दिन प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय हो सकता है।
उपाय: लाल चंदन से चंद्रमा की पूजा करें और शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, इस उपाय से आपके दाम्पत्य जीवन में आने वाली कोई भी समस्या दूर हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उनका साथ आपके जीवन में सुकून लाएगा। अगर आप इस व्रत का महत्व समझें और इसका श्रद्धा से पालन करें तो आपके जीवन में इसके ज्यादा अच्छे फल मिल सकते हैं।
उपाय: चंद्रमा को शक्कर और चावल अर्पित करें और 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन कितने करवे थाली में रखने चाहिए?
सिंह राशि
करवा चौथ का दिन आपके उत्साह को बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप एक दूसरे के साथ उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
उपाय: गुड़ का भोग लगाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
कन्या राशि
करवा चौथ के दिन जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। यह दिन आपके लिए यादगार रहेगा। करवा चौथ का व्रत आपके संबंधों में मिठास बढ़ाएगा।
उपाय: चंद्रमा को मीठे दूध से अर्घ्य दें और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
तुला राशि
करवा चौथ के दिन आपके प्रेम संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। जीवनसाथी से आपको अपेक्षित प्यार और सम्मान मिलेगा। आपका दिन खुशी से भरा रहेगा।
उपाय: चांदी का छोटा सिक्का चंद्रमा को अर्पित करें और घर के मंदिर में रखें।
वृश्चिक राशि
करवा चौथ के दिन आपका दिन रोमांच से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकती हैं। इस दिन व्रत के साथ परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और 'ॐ सोमाय नमः' का जाप करें।
धनु राशि
करवा चौथ के दिन जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आज के दिन व्रत से रिश्तों में नयापन आएगा। आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत बना रहेगा।
उपाय: चंद्रमा को जल चढ़ाएं और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मकर राशि
करवा चौथ के दिन जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आपकी भावनाएं एक-दूसरे से जुड़ेंगी और रिश्ता ज्यादा मजबूत होगा।
उपाय: चंद्रमा को दही अर्पित करें और सफेद वस्त्रों का दान करें।
कुंभ राशि
करवा चौथ का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से सशक्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप नियम से व्रत का पालन करती हैं तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
उपाय: चंद्रमा को सफेद फूल चढ़ाएं और आशीर्वाद लें।
मीन राशि
अगर आपके जीवनसाथी से संबंध खराब हो रहे हैं तो करवा चौथ का दिन आपके संबंधों में सुधार करेगा। करवा चौथ का व्रत आपके प्रेम जीवन को संवारने में मदद करेगा।
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध चढ़ाएं और। ॐ चन्द्रमसे नमः, मंत्र का जाप करें।
अगर आप भी यहां बताए उपायों का पालन करेंगी तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों