Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

Bad Rahu: कभी न छूटने वाली ये बुरी आदतें हैं कमजोर राहु के लक्षण

राहु को पाप ग्रह माना जाता है। राहु के दुष्प्रभाव से व्यक्ति में कई ऐसी बुरी आदतें पनपने लगती हैं जिनकी चपेट में आकर व्यक्ति धीरे-धीरे खुद ही अपने जीवन को बर्बाद कर लेता है।  
Updated:- 2023-02-16, 12:09 IST
image

Kamzor Rahu Ke Sanket: ज्योतिष के अनुसार, राहु को पाप ग्रह माना गया है। अगर राहु बुरी दशा या दिशा में हो तो व्यक्ति के जीवन को तहस-नहस कर देता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि राहु की दशा खराब होने के कुछ लक्षण साफ-साफ देखे जा सकते हैं। व्यक्ति को कुछ ऐसी कभी न छूटने वाली बुरी आदतें लग जाती हैं जिनकी चपेट में आकर वह खुद ही अपने जीवन को बर्बाद करने पर तुल जाता है। तो चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में। 

  • घर की दहलीज का दबना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • सीढ़ियों का वास्तु के अनुसार न होना कमजोर राहु को दर्शाता है। 

rahu bad affects

  • घर के टॉयलेट का गंदा रहना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • घर का नैऋत्य कोण दूषित होना कमजोर राहु को दर्शाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Rahu Ke Upay: तनाव पैदा करता है राहु, जानें इसे मजबूत करने के सरल ज्योतिष उपाय

  • पेट के बल सोना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • अतीत की बात याद कर-कर के रोना या दुखी होना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • काले जादू, टोने-टोटके (होली के टोटकों से ऐसे बचें) जैसी चीजों में पड़ना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • मन में डर, बेचैनी या अजीब सी घबराहट होना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • रात को नींद न आना या बुरे सपने देखना कमजोर राहु को दर्शाता है। 

bad rahu affects

  • दिमाग में मरने के ख्याल आना या किसी अन्य को मारने का ख्याल आना कम जोर राहु को दर्शाता है। 
  • पानी (नमक के पानी के उपाय) या ऊंचाई से डर लगना भी कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • विश्वास करने में झिझकना या बात-बात पर शक करना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • दूसरों का बुरा चाहना या दूसरों के खिलाफ षड्यंत्र रचना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • बिना बात के किसी से दुश्मनी बंधे या शरीर में हर वक्त एक अकड़न रहना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • शराब, सिगरेट पीने जैसी भयंकर बुरी आदतों के चपेट में आना कमजोर राहु को दर्शाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi: इस तरह के गमले में लगा तुसली का पौधा घर में फैला सकता है अशुभता

  • बार-बार शारीरिक संबंध बनाना या बनाने की इच्छा मन में आना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • बार-बार दुर्घटना होना या अकारण ही शारीरिक चोट लगना कमजोर राहु को दर्शाता है। 

bad affects of rahu

  • घर में हर समय कलह का माहौल रहना कमजोर राहु को दर्शाता है। 
  • मासाहारी भोजन की लालसा रखना और मन में किसी भी प्रकार का जरूरत से ज्यादा भ्रम पैदा होना कमजोर राहु को दर्शाता है।  

 

तो ये कमज़ोर राहु के कारण व्यक्ति में पनपने वाली बुरी आदतें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Wikipedia, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।