Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:25 PM IST

Janmashtami 2026 Wishes & Quotes: इस जन्माष्टमी दोस्तों और परिवार को भेजें ये शुभकामना संदेश, हर कोई कहेगा 'राधे-राधे'

4 स‍ितंबर को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम आपके ल‍िए जन्माष्टमी 2026 के लिए बेहतरीन शुभकामनाएं और कोट्स लेकर आएं हैं, ज‍िन्‍हें आप अपनों को भेज सकती हैं।
Updated:- 2026-09-04, 10:30 IST
janmashtami 2026 wishes and quotes

आज यानी 4 स‍ितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही बाल गोपाल को खास चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण के मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है। भक्‍त भी मंद‍िरों में दर्शन करने के ल‍िए जाते हैं। साथ ही भक्‍त अपने दोस्‍तों औ र‍िश्‍तेदारों को खूबसूरत संदेश भेजकर त्‍योहार की शुभकामनाएं देते हैं।

ऐसे में अगर आप भी दोस्‍तों, पर‍िवार और र‍िश्‍तेदारों को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की बधाई देना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए कुछ खूबसूरत से भक्‍त‍िमय संदेश लेकर आए हैं। इन भक्तिमय संदेशों को भेजकर आप श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दे सकती हैं। आइए जानते हैं-

जन्माष्टमी 2026 की शुभकामनाएं (Janmashtami 2026 Wishes In Hindi)

1. माखन की मिठास और कान्हा का दुलार,
आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार।
जन्माष्टमी के इस पावन और सुंदर अवसर पर,
मुबारक हो आपको बांके बिहारी का प्यार।
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2. माखन चुराकर जिसने उंगलियों पर उठाया पहाड़,
उसकी कृपा से दूर हो जाए हर संकट और घार।
जन्माष्टमी पर कान्हा से बस यही है एक दुआ,
खुशियों से भर जाए आपका पूरा संसार।
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

janmashtami 2026 wishes and quotes (1)

3. मुरली की तान से जो हर ले मन का संताप,
राधे की भक्ति से मिट जाए हर एक पाप।
जन्माष्टमी पर कान्हा आपके घर पधारें ऐसे,
कि जगमगा उठे जीवन का हर एक चिराग।
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4. नंद के लाल की लीला सबसे न्यारी है,
उसकी एक झलक पर दुनिया बलिहारी है।
आओ मिलकर मनाएं जन्मोत्सव कन्हैया का,
जिसकी मुस्कान पूरे जग से प्यारी है।
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. हर तरफ गूंजे जब 'राधे-राधे' की मिठास,
समझो कान्हा आ गए आपके बहुत पास।
जन्माष्टमी की यह पावन और सुंदर रात,
पूरी करे आपकी हर मनोकामना और आस।
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Janmashtami Wishes For Family (परिवार के लिए शुभकामनाएं)

6. माखन चोर आए आपके द्वार,
संग लाए खुशियों का अपार भंडार।
दुखों को भूलकर मनाएं यह त्योहार,
आपको जन्माष्टमी की ढेरों बधाइयां मेरे यार।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

7. कन्हैया की बंसी जब भी बजती है,
राधा के नाम से हर गली सजती है।
इस जन्माष्टमी आपके जीवन में भी,
खुशियों की ऐसी ही रंगोली रचती है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

8. यशोदा मैया का दुलारा, सबकी आंखों का तारा,
कान्हा का रूप है जग में सबसे प्यारा।
जन्माष्टमी का यह पावन दिन आपके लिए,
लेकर आए खुशहाली का नया सवेरा प्यारा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

janmashtami 2026 wishes and quotes (2)

9. गोकुल की गलियों में मचा है शोर,
आ गए हैं हमारे प्यारे माखन चोर।
उनकी कृपा आप पर बरसे हमेशा,
हर दिन लाए खुशियों की नई भोर।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

10. बांसुरी की धुन पर झूम उठे संसार,
राधा-कृष्ण के प्रेम का बहता रहे प्यार।
इस जन्माष्टमी पर आपके घर-आंगन में,
सदा बना रहे सुख, शांति और दुलार।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्माष्टमी 2026 के कोट्स (Janmashtami 2026 Quotes In Hindi)

11. माखन का कटोरा और मिश्री का मिठास,
कान्हा की भक्ति से बना रहे विश्वास।
जन्माष्टमी का यह शुभ दिन लाए,
आपके जीवन में एक नया उजास।
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

12. सज गया वृंदावन, सज गई हर एक गली,
कान्हा के आने से खुशियों की कली खिली।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मिले आपको वो सब,
जो आज तक की जिंदगी में खुशियां ना मिली।
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

janmashtami 2026 wishes and quotes (3)

13. जिसने दी गीता का ज्ञान महान,
जिसने बढ़ाया भारत का मान।
उस लीलाधारी के चरणों में शीश झुकाएं,
और मनाएं जन्माष्टमी का यह पर्व महान।
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

14. कान्हा की मुरली में छुपा है एक जादू,
जो दिल को बना दे भक्ति में बेकाबू।
जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर,
आपके घर में भी सुख-समृद्धि रहे सदा भरपूर।
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

15. मिश्री जैसी मीठी लगे कान्हा की बातें,
उनकी याद में कटती हैं भक्ति भरी रातें।
जन्माष्टमी के दिन दुआ है हमारी यही,
आपके जीवन में कभी न आए कोई बाधाएं।
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Krishna Quotes (प्रेरणादायक कोट्स)

16. नटखट कान्हा की लीला है अपरंपार,
उसका नाम लेते ही मिट जाता है अंधकार।
जन्माष्टमी पर कान्हा करें आप पर कृपा,
और भर दें जीवन में सच्चा और निष्कपट प्यार।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2026

17. राधा की चाहत और कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।
हर दिन आपके जीवन में खुशियां आएं,
और हर काम में मिले आपको अपार सफलता का द्वार।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2026

janmashtami 2026 wishes and quotes (5)

18. मोर मुकुट सिर पर सोहे, गले वैजयंती माला,
सबके दिलों पर राज करे वो मुरलीवाला।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आपको,
मिले बांके बिहारी का प्यार और उजाला।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2026

19. गोपियों संग रास रचाए वो माखन चोर,
जिसकी बंसी की धुन पर नाचे मन का मोर।
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,
सुख-समृद्धि खींची चली आए आपकी ओर।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2026

20. कान्हा का हाथ हो, सिर पर उनका साया हो,
जीवन में कभी भी कोई दुख न आया हो।
जन्माष्टमी पर यही दुआ करते हैं हम,
कि आपका हर एक पल खुशियों से सजाया हो।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी 2026

Janmashtami Wishes for Family (परिवार के लिए शुभकामनाएं)

21. बंसी की तान पर सब कुछ भूल जाएं,
आओ मिलकर आज कान्हा का जन्मोत्सव मनाएं।
जन्माष्टमी की इस पावन और सुंदर बेला पर,
एक-दूसरे को प्रेम और भाईचारे से गले लगाएं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं

22. माखन की कटोरी, पूड़‍ियों की थाली,
गोकुल की गलियां और रातें हैं काली।
फिर भी कान्हा के आने से चमक उठा जग,
आपको मुबारक हो जन्माष्टमी की यह शुभ घड़ी मतवाली।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं

23. गीता का ज्ञान ही जीवन का सच्चा सार है,
कान्हा की भक्ति ही तरने का आधार है।
इस पावन जन्माष्टमी पर संवर जाए जीवन,
यही हमारे दिल से आपके लिए शुभकामना का उपहार है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं

janmashtami 2026 wishes and quotes (4)

24. कान्हा के चरणों में जिसने ध्यान लगाया,
उसने दुनिया का सबसे बड़ा सुख पाया।
जन्माष्टमी पर कान्हा आपके घर आएं,
और मिटा दें दुखों का हर एक साया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं

25. 'राधे-राधे' जपते जाओ, कान्हा की भक्ति में खो जाओ,
हर संकट टल जाएगा, बस उनके रंग में रंग जाओ।
जन्माष्टमी के इस पावन और सुंदर पर्व पर,
अपने परिवार संग खुशियों के दीप जलाओ।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’...जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण प्रेम में डूबे मैसेज और कोट्स से जीतें अपनों का दिल

यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपनों को इन खूबसूरत मैसेज से दीजिए बधाई

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।