Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

यूपीएससी इंटरव्यू में साड़ी या सूट, क्या पहनकर जाएं? जानें ड्रेस कोड

संघ लोक सेवा आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी इंटरव्यू 07 जनवरी से लेकर 17 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की जा रही है। ऐसे में जो विद्यार्थियों इस इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं उन्हें ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।
Updated:- 2025-01-08, 12:40 IST
image

देश की कठिन प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी 2025 का इंटरव्यू 07 जनवरी से लेकर 17 अप्रैल तय आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स और मेन्स की परीक्षा पास करनी होती है। इंटरव्यू में आने वाले विद्यार्थियों को कई बातों का ध्यान देना होता है, जिसमें ड्रेस कोड भी शामिल है। साल 2024 में आयोजित परीक्षा में पास हुए 2845 उम्मीदवार इस साल इंटरव्यू देंगे। ये इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित कराई जा रही है।

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 01 बजे इस समय के दौरान अभ्यर्थियों को सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि यूपीएससी इंटरव्यू में साड़ी या सूट क्या पहनकर जाएं? साथ ही क्या है ट्रेस कोड।

क्या है यूपीएससी इंटरव्यू ड्रेस कोड?

UPSC Interview Dress Code

यूपीएससी इंटरव्यू को पर्सनालिटी टेस्ट भी कहा जाता है। इसमें नॉलेज, स्किल्स और क्वालिफिकेशन, समझ के अलावा कैंडिडेट्स का व्यवहार तौर-तरीके को परखा जाता है। इंटरव्यू पैनल में शामिल सीनियर अफसर अभ्यर्थियों से सवाल करते हैं। बता दें, कि यूपीएससी इंटरव्यू ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है। इसमें उम्मीदवार को अपने कपड़ों पर ध्यान देना होगा।

इसे भी पढ़ें- UPSC NDA Exam 2025: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा-1 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

महिला अभ्यर्थी का ड्रेस कोड

अगर आपने गौर किया हो तो इंटरव्यू के दौरान महिलाएं साड़ी या सूट पहनकर जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आरामदायक होने के साथ ही कॉन्फिडेंस महसूस करवाते हैं। बता दें यूपूएससी इंटरव्यू में फॉर्मल आउटफिट पहनने की सलाह दी जाती है। अगर कोई महिला अभ्यर्थी साड़ी नहीं वियर कर सकती हैं, तो वह उसकी जगह सूट पहन सकती है।

  • इंटरव्यू के दौरान महिला कैंडिडेट्स को कॉटन या खादी मटेरियल की हल्के रंग की साड़ी या सलवार सूट पहनाना चाहिए। इसके साथ ही कम नेकलाइन या ज्यादा चमकीले रंग के कपड़ा पहनने की मनाही दी जाती है।
  • बालों को अच्छी तरह से बांध कर जाएं। इसमें पोनीटेल या बन शामिल है। मेकअप लुक ना के बराबर होना चाहिए। साथ ही नाखून छोटे होने चाहिए। आपका लुक आपके व्यक्तिव के बारे में दर्शाता है। हाथ में मात्र एक घड़ी पहने किसी प्रकार के भारी ज्वेलरी न वियर करें।

ड्रेस कोड में रखें इन बातों का ध्यान

UPSC Interview Guidance

  • यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान ढीले-ढाले या बिना फिटिंग वाले कपड़े न पहनें।
  • कपड़ों में सिलवटें न पड़ने दें। इसके साथ ही आप इंटरव्यू के दिन क्या पहनने वाली इसे पहले से निर्धारित करें।
  • कपड़ों में किसी प्रकार का मिस-मैच नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- UPSC Mains Result 2024 को इस लिंक से ऐसे करें चेक, जानें कब आएगी यूपीएससी की मार्कशीट?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।