क्या आपको पता है 78वां या 79वां, भारत इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?

Independence Day 2025: प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। ऑफिस हो, स्कूल हो या कॉलेज हो हर जगह इस दिन को लेकर बड़ा ही उत्साह देखने को मिलता है। यह दिन सभी भारतीयों के लिए यादगार और ऐतिहासिक दिन होता है। हर लोगों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उमंग-देशभक्ति देखने को मिलती है। बड़े-बच्चे हो या बूढ़े इस दिन प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 200 सालों की क्रूर अंग्रेजी हुकूमत और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ। इस खुशी को मानने के लिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन आज भी इस दिन के वर्षगांठ को लेकर मन में सवाल बना रहता है।
अगर कोई व्यक्ति हमसे यह पूछ लें कि क्या आपको पता है कि इस वर्ष 78वां या 79वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस है, तो यकीन मानिए अधिकतर लोगों को कंफ्यूजन होगी।
अगर आप इस प्रश्न का सही और सटीक जवाब बताना और समझना चाहती हैं, यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय साल 2025 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं।
साल 2025 में स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ है?
स्वतंत्रता दिवस आने में मात्र कुछ ही दिन शेष बचे। अब ऐसे में स्कूल, कॉलेज, संस्थानों और दफ्तरों में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है। बच्चे इस पर्व पर दिए जाने वाले भाषण की तैयारियों में लग गए हैं। इस दौरान जो एक सबसे बड़ी कन्फ्यूजन होती है, वह है कि इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है, तो बता दें कि भारत साल 2025 में 79वां वर्षगांठ सेलिब्रेट करने जा रहा है। आसान या सरल भाषा में समझें, तो इस साल देश की आजादी के बाद से 78 साल पूरा कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day Poems 2024: सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा.. स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें ये देशभक्ति कविताएं
अंग्रेजों के चंगुल से कब आजाद हुआ था भारत?
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को आजादी के बाद पहली बार लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराकर इस दिन को सेलिब्रेट किया था। इसके बाद हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन मौजूदा प्रधानमंत्री लाल किले पर नेशनल फ्लैग को फहरा कर देश को संबोधित करते हैं। बता दें कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 12वीं बार रेड फोर्ट पर फ्लैग फहराएंगे।
साल 2025 स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या है?
प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। साल 2025 की थीम स्वतंत्रता का सम्मान, भविष्य को प्रेरणा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आने वाला है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2024: किस थीम पर मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- साल 2025 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा?
- साल 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
- इस साल स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ पूरी होगी?
- इस साल स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पूरी होगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।