Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

जाने श्‍लोका और आकाश की इंगेजमेंट से जुड़ी 5 रोचक बातें

आकाश अंबानी और श्‍लोका अंबानी की ग्रैंड इंगेजमेंट पार्टी कई कारणों से खास थी। इस पार्टी में डिजाइनर आउटफिट्स से लेकर केक, डेकोरेशन और इनविटेशन कार्ड तक सभी कुछ खास था। चलिए जानते हैं इंगेजमेंट से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्‍ट्स। 
Updated:- 2018-07-02, 18:33 IST
image

30 जून को देश के सबसे रिच बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की हुई सगाई का ग्रैंड फंक्‍शन अब तक लोगों से भुलाए नहीं भूल रहा। इस पार्टी में बॉलीवुड, पॉलिटिक्‍स और खेल जगत की कई सेलिब्रिटीज शामिल हुईं। फंक्‍शन को आलीशान बनाने में अंबानी परिवार ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी। इस फंक्‍शन में आउटफिट्स से लेकर घर की सजावट और इंगेजमेंट का केक तक सब कुछ डिजाइनर और बेहतरीन था। पार्टी की आपने कई तस्‍वीरें और खबरें देखी और पढ़ी होंगी, मगर हम आपको श्‍लोका और आकाश की इंगेजमेंट से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे जो आपको अब तक नहीं पता होंगी।  

Intresting fact about akash ambani and shloka ambani engagement party

सगाई का केक 

आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की सगाई का केक बेहद खास था। यह केक फ्रेंच लग्‍जरी फूड ब्रांड Laduree ने तैयार किया था। बेज और सिल्‍वर कलर की कुकीज से तैयार किया गया यह केक एक कोन के शेप में था। केक के साथ ही फंक्‍शन में इस फ्रेंच बेकरी के कई फूड आइटम्‍स शामिल किए गए थे। आपको बता दें कि यह फ्रेंच बेकरी वर्ष 1982 में पैरिस में स्‍थापित की गई थी। वर्तमान समय में इस बेकरी को दुनिया की सबसे अच्‍छी बेकरी होने का दर्जा मिला है। यह बेकरी दुनिया भर में अपनी सर्विसेज देती है। 

Intresting fact about akash ambani and shloka ambani engagement party

इंगेजमेंट पार्टी का डेकोरेशन 

आकाश और श्‍लोका की इंगेजमेंट का फंक्‍शन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हुआ था। इस फंक्‍शन के लिए पूरे घर को सफेद और गुलाबी रंग के फूलों से सजाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस लग्‍जरी फंक्‍शन को ‘सेवन स्‍टेप्‍स वेडिंग्‍स’ नाम की लग्‍जरी वेडिंग प्‍लानर द्वारा प्‍लान किया गया था। वहीं कैलिफोर्निया की फ्लोरल डिजाइनर कैरेन ट्रान को इस फंक्‍शन के लिए स्‍पेशल डेकोरेशन के लिए बुलाया गया था। आपको बता दें कि कैरेन को इस फील्‍ड में 20 साल से भी अधिक का एक्‍सपीरियंस है। 

Intresting fact about akash ambani and shloka ambani engagement party

आकाश-श्‍लोका का इंगेजमेंट कार्ड 

अंबानी फैमिली द्वारा आकाश और श्‍लोका की सगाई के लिए खास इंगेजमेंट कार्ड बनवाया गया था। यह डिजिटल कार्ड था। इस कार्ड में आकाश और श्‍लोका की तस्‍वीरों के साथ ही इंगेजमेंट का वेन्‍यू , डेट और टाइम सब कुछ आ रहा था। इसके साथ ही कार्ड के बैकग्राउंड में सुपरहिट फिल्‍म काईपोचे के गाने शुभांरभ को भी शामिल किया गया था। 

shloka ki mehendi

प्री-इंगेजमेंट और मेंहदी पार्टी की धूम 

आकाश और श्‍लोका की सगाई से एक नए ट्रेंड की शुरुआत हुई है। यह ट्रेंड है इंगेजमेंट से पहले मेहंदी और प्री-इंगेजमेंट सेलीब्रेशन का। आकाश और श्‍लोका की इंगेजमेंट का फंक्‍शन तीन दिन पहले ही मेहंदी की रस्‍म से शुरू हुआ था। इस फंक्‍शन में भी बॉलीवुड के कई स्‍टार्स शामिल हुए थे। मेहंदी के बाद आकाश और श्‍लोका का प्री-इंगेजमेंट फंक्‍शन हुआ इस फंक्‍शन में गुजराती रस्‍मों के साथ श्‍लोका को आकाश की मां नीता अंबानी ने लाल चुनरी उढ़ाई और बहन ईशा अंबानी ने पूरे रस्‍मोरिवाज से श्‍लोका का स्‍वागत किया। 

inside  ()

ईशा, नीता और श्‍लोका ने पहना एक ही डिजाइनर का आउटफिट 

ईशा और नीता अंबानी के साथ ही वुड बी ब्राइड यानी श्‍लोका मेहता ने भी फेमस फैशन डिजाइनर अब जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। जहां श्‍लोका ने पिंक लहंगा पहना था वहीं सास नीता अंबानी ने ग्रे शेड की साड़ी को गुजराती स्‍टाइल में ड्रैप किया था। ईशा अंबानी ने भी सेम कलर शेड का लहंगा पहना था। सास, बहु और नंद की यह जोड़ी इंगेजमेंट के फंक्‍शन में सभी के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन बनी हुई थी। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।