Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Eid-Ul- Fitr-Moon Sighting Time 2024: सऊदी अरब में आज है ईद, जानिए भारत में कब दिखेगा ईद का चांद

Eid-Ul- Fitr-Moon Sighting Time 2024: भारत में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही है। लोग बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारत में ईद का चांद कब और किसी वक्त दिखेगा?
Updated:- 2024-04-10, 16:58 IST
image

Eid-Ul- Fitr-Moon Sighting Time 2024: भारत में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही है। रमजान के महीने में 30 दिन रोजा रखने वाले लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना होता है और शव्वाल दसवां महीना होता है। शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है। हर किसी के जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर भारत में ईद कब होगी। आपको बता दें कि भारत में आमतौर पर सऊदी अरब में ईद होने के अगले दिन ईद मनाई जाती है।

भारत में कब मनाई जाएगी ईद

eid ul fitr MUBARAK

सऊदी अरब में आज यानी कि बुधवार के ईद मनाई जा रही है। इस लिहाज से भारत में ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। भारत में आज 10 अप्रैल को इफ्तार के बाद चांद का दीदार हो सकता है। पहले उम्मीद थी कि 8 अप्रैल यानी कि सोमवार को सऊदी अरब में ईद का चांद दिखाई देगा, अगले दिन 9 अप्रैल मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। लेकिन 8 अप्रैल को अरब में चांद नजर नहीं आया। वहीं आपको यह भी बता दें कि दुनिया भर के कई देश आज यानी कि बुधवार को ईद का त्योहार मना रहे हैं। भारत में केरल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी ईद का जश्न आज ही मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि केरल सहित जम्मू में 9 अप्रैल की रात अध्र चांद दिखा और चांद रात मनाई गई। जिसके चलते आज राज्य में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है

यह भी पढ़ें-Eid Ul Fitr Kab Hai 2024: इस साल कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानें रमजान और ईद के लिए चांद का महत्व

ईद से पहले क्यों किया जाता है चांद का दीदार

eid chand

आपको बता दें इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है और सभी त्योहार चंद्रमा पर ही निर्भर करते हैं। यह एक धार्मिक प्रक्रिया है। नया चांद देखने पर नया महीना शुरू होता है। रमजान के आखिरी दिन इसी नए चांद को देखने के बाद शव्वाल का महीना शुरू होता है और ईद मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर सुबह के वक्त नमाज अदा करते है। नए कपड़े पहनते हैं शीर खुरमा सहित अलग-अलग मीठे व्यंजनों के जरिए एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। यह त्योहार भाईचारे का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें-Eid Special: ईद उल-फितर के दिन जरूर करें ये काम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।