Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

पूजा में दीपक का महत्व और इसे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आज हम आपको बताने जा रहे है दीपक जलाने के बारे में, जिसका अपना ही महत्व। जी हां, वैसे तो घर में पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है वही, हिन्दू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाने का बड़ा महत्व है। पूजा के समय दीपक जलाया जाता है क्योंकि यह शुभ माना जाता है। 
Updated:- 2019-04-29, 11:23 IST
image

हिन्दू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाने का अपना अलग ही महत्व है। पूजा के समय दीपक जलाने के पीछे यह मन्‍याता है कि इसे शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही, ऐसा भी माना जाता घर में दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। हम आपको बताने वाले है पूजा में दीपक जलाने के महत्व के बारे में। पुराणों की मानें तो पूजा में घी और तेल का दीपक जलाना चाहिए। वैसे दीपक जलाने को सकारात्‍मक रूप में भी देखा जाता है, इसे अपने जीवन से अंधकार हटाकर प्रकाश फैलाने से भी जोड़ा जाता है। प्रकाश प्रतीक होता है ज्ञान का। इसलिए कहा जाता है कि पूजा में दीपक जलाकर हम अंधकार को अपने जीवन से बाहर करते हैं।

pooja mein deepak inside

इसे जरूर पढ़ें: पूजा में क्‍यों किया जाता है नारियल का इस्‍तेमाल, जानें इसका महत्‍व 

दीपक जलने के कुछ नियम होते है, जिसका पालन करने से लाभ मिलता है। कुछ लोगों को इसके नियमों के बारे में पता नहीं होता है। जिसकी वजह से भी वह लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। आज हम आपको बताने वाले है दीपक जलाने के महत्‍व के बारे में और कुछ नियमों के बारे में।

 

दीपक जलाते समय इन खास बातों रखें ध्यान-

  • पूजा में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। नहीं तो शुभ फल मिलने की जगह आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • ध्‍यान रखें कि पूजा के दौरान बीच में दीपक ना बुझे। ऐसा होना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
  • पूजा करते समय अगर घी का दीपक हो, तो इसे अपने बायें हाथ की ओर ही जलाएं। यदि दीपक तेल का है तो अपने दाएं हाथ की ओर जलाएं।

pooja mein deepak inside

  • इस बात का ध्‍यान रखें कि दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाएं। कई बार हम भगवान की प्रतिमा के सामने दीपक न लगाकर कही और लगा देते है, तो सही नहीं होता है।
  • घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती इस्‍तेमाल ही करें। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ रहती है।

pooja mein deepak inside

 

इसे जरूर पढ़ें: पूजा में पान के पत्तों का इस्तेमाल करते समय रखें 4 इन बातों का ध्यान

दीपक जलाने के लाभों के बारें में जानें-

  • दीपक अंधकार को मिटाकर घर में रोशनी देता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
  • दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और साथ ही घर का वातावरण भी संतुलित बना रहता है।
  • बिना दीपक के पूजा पूरी नहीं मानी जाती
  • ऐसा माना जाता है कि शाम को दीपक जलाने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है, इसीलिए हर शाम घर पर दीपक जरूर जलाएं।

Photo courtesy- (पंजाब केसरी, धर्म रक्षा मिशन, उज्जवल प्रभात, गणेश मानस पूजा, आरती इंडिया & Ashoka News)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।