इन हैक्स की मदद से ऑफिस के आउटफिट को बनाएं पार्टी वियर

जब हम ऑफिस में जाते हैं तो अपने काम के साथ-साथ लुक पर भी वर्क करना उतना ही जरूरी होता है। ऑफिस में आपके आउटफिट का गहरा असर आपकी प्रोफेशनल इमेज पर पड़ता है। शायद यही कारण है कि अक्सर हम सभी अपना ऑफिस वार्डरोब अलग से सेट करते हैं। लेकिन अगर आपको ऑफिस के बाद अक्सर सीधा कहीं जाना पड़ता हो और घर जाने का टाइम ना होता हो तो शायद आप अमूमन अपने लुक के साथ कॉम्प्रोमाइज करती हों।
हालांकि, अपने ऑफिस वियर को स्टाइलिश पार्टी आउटफिट में बदलना जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज़्यादा आसान है। चाहे आप ऑफिस से सीधे नाइट आउट पर जा रही हों या किसी ख़ास इवेंट के लिए जल्दी से अपने लुक को बदलना चाहती हों, तो ऐसे में आपको अपना आउटफिट बदलने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होने और कुछ हैक अपनाने की जरूरत है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने ऑफिस वियर को बेहतरीन पार्टी आउटफिट में बदल सकती हैं-
स्टेटमेंट एक्सेसरीज का लें सहारा
ऑफिस वियर को पार्टी आउटफिट में बदलने का एक बेहतरीन तरीका है स्टेटमेंट एक्सेसरीज को कैरी करना। अमूमन ऑफिस लुक में हम स्टड या पेंडेंट आदि पहनती हैं। लेकिन अगर आप उसी आउटफिट में किसी पार्टी का हिस्सा बनना चाहती हैं तो अपनी एक्सेसरीज को स्विच करें और स्टेटमेंट इयररिंग्स, लेयर्ड नेकलेस या चंकी ब्रेसलेट का पहनें। आप बिग साइज हूप्स या चोकर आदि को भी स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक एकदम से बदल जाता है और आप अधिक ग्लैमरस व स्टनिंग नजर आती हैं।
करें लेयरिंग
-1733453191623.jpg)
ऑफिस वियर में लेयरिंग करके या फिर आउटरवियर पहनकर भी आप अपने लुक को दिल सकती हैं। मसलन, एक फिटेड बेसिक ब्लेज़र की जगह आप मेटैलिक, सीक्विन्ड या ओवरसाइज़्ड जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं। चूंकि आप पार्टी वाइब चाहती हैं तो ऐसे में आप वेलवेट या सैटिन जैसे टेक्सचर को भी कैरी कर सकती है। वहीं अगर आप कूल व रॉकर लुक चाहती हैं, तो लेदर या फॉक्स लेदर जैकेट पहनें।
इसे भी पढ़ें- डेनिम जींस के साथ स्टाइल करें ये स्वेटर, देखें डिजाइंस
फुटवियर को करें स्विच
ऑफिस वियर को पार्टी रेडी लुक देने के लिए आपको अपने फुटवियर को भी स्विच करना चाहिए। मसलन, आप ऑफिस में पहने जाने वाले क्लोज टो हील्स की जगह स्ट्रैपी सैंडल या हील्स पहनें। इसमें भी आप ग्लिटरी या मैटेलिक सैंडल्स को चुन सकती हैं। इससे यकीनन आपका पूरा लुक बदल जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस पार्टी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है सीक्विन वर्क वाली ये ड्रेस, देखें डिजाइंस
मेकअप व हेयरस्टाइल के साथ करें प्ले

अगर आप अपने मेकअप व हेयरस्टाइल में बदलाव करती हैं तो इससे भी आपका लुक काफी हद तक बदल सकता है। पार्टी के लिए तैयार होने के लिए बोल्ड रेड लिप, ड्रामेटिक आईलाइनर या स्मोकी आईज का इस्तेमाल करें। इससे आपको अपना पूरा आउटफिट बदलने की जरूरत महसूस होगी, लेकिन फिर भी पार्टी में आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसी तरह, अपने हेयरस्टाइल में एक छोटा सा बदलाव आपको ज़्यादा पार्टी रेडी लुक दे सकता है। आप लूज़ वेव्स, मेसी बन या स्लीक, स्ट्रेट हेयर की मदद से अपने स्टाइल को एक डिफरेंट टच दें।
इसे भी पढ़ें- न्यू ईयर पार्टी में चाहती हैं अट्रैक्टिव लुक तो स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाली बॉडीकॉन ड्रेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
