मॉनसून से पहले कर रही हैं पौधों की शिफ्टिंग? न करें ये गलतियां वरना मुरझा जाएंगे पत्ते

मॉनसून में जलभराव की समस्या आम है। ऐसे में अपने बगीचे को बचाने के लिए पहले पौधों की शिफ्टिंग करना जरूरी होता है।, लेकिन कई बार जानकारी की कमी के कारण छोटी-छोटी गलतियां हरे-भरे पौधों को सुखा देती हैं। अगर आप भी इस बदलते मौसम में अपने कीमती प्लांट्स की जगह बदलने की प्लानिंग कर रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मॉनसून से पहले पौधों को शिफ्ट करते वक्त किन बातों का ख्याल रखें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
धूप और रोशनी है जरूरी
पौधों की जगह बदलते समय सबसे पहली बात यह याद रखनी है कि नई जगह पर नेचुरल रोशनी या धूप जरूर आए। मानसून के दौरान वैसे भी बादल छाए रहते हैं, जिससे धूप नहीं आती।

ऐसे में अगर आपने पौधों को किसी ऐसी जगह रख दिया जहां बिल्कुल अंधेरा हो, तो वे अपनी खुराक नहीं बना पाएंगे और जल्दी खराब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें - क्या आपके गमलों में भी जमा हो जाता है पानी? मिट्टी में डाल दें ये 3 चीजें, मिनटों में दूर होगी समस्या
आउटडोर प्लांट को घर के एकदम अंदर न रखें
कई लोग मानसून में तेज हवा के डर से अपने छत या आंगन में रहने वाले आउटडोर प्लांट्स को उठाकर सीधे लिविंग रूम या बंद कमरों में रख देते हैं। यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है जो आपके पौधे को मार सकती है। उन्हें अचानक घर के बंद और कम रोशनी वाले माहौल में शिफ्ट करने से वे शॉक में चले जाते हैं।

एक-दूसरे से चिपका कर न रखें
अक्सर जगह की कमी के कारण हम गमलों को बिल्कुल सटाकर या चिपकाकर रख देते हैं। मॉनसून के मौसम में ऐसा करने से पौधों में हवा का वेंटिलेशन सही से नहीं हो पाता है। जब दो गमलों के बीच जगह नहीं होती, तो बारिश के बाद वहां अत्यधिक नमी जमा हो जाती है, जिससे फंगस, कीड़े-मकौड़े और चिपचिपे कीटों का हमला तेजी से बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें - तेज बौछार से नाजुक इंडोर प्लांट्स को बचाने के लिए पुरानी प्लास्टिक शीट से घर पर ही बनाएं मिनी ग्रीनहाउस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।