Tomato Stain Removal: पानी में मिलाएं बस एक ढक्कन लिक्विड, कपड़ों से गायब हो जाएगा टोमैटो केचप का दाग

फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं, तो आपके कपड़े पर भी टोमैटो केचप का दाग तो जरूर गिरा होगा। टोमैटो केचप के दाग से महिलाएं अधिक परेशान रहती है, क्योंकि अक्सर बच्चे अपने कपड़ों पर केचप का दाग लगा देते हैं। कई बार ऐसी भी होता है कि खाना बनाते समय या सब्जी काटते हुए टमाटर की छींटे कपड़ों पर गिर जाती है।
आप उसे फौरन पानी से साफ तो करते हैं लेकिन यह साफ नहीं हो पाता। ऐसे में आप उसे कपड़े को यूज करना बंद कर देते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप मात्र 10 मिनट में टमाटर के दाग को हमेशा के लिए गायब कर सकते हैं।
डिटर्जेंट पाउडर में मिलाएं एक ढक्कन लिक्विड

- चाहे टोमैटो केचप का दाग पुराना हो या नया, अगर आप इसे मिनटों में साफ करना चाहते हैं, तो एक ढक्कन सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको कपड़े कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है।
- इसके बाद आप एक बर्तन में कोई भी आधा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर लें। इसमें आप एक ढक्कन सिरका मिलाएं और इसका मिश्रण तैयार करें।
- इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और कुछ 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट के बाद आप देखेंगे कि कपड़े ने सिरके का मिश्रण पूरी तरह से सोख लिया।
- इसपर फिर से चम्मच की मदद से मिश्रण लगाएं और ब्रश से रगड़ें। आप देखेंगे कि टोमैटो केचप का जिद्दी दाग हल्का हो गया है।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाने में ही नहीं नमक का कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल
नींबू के रस में मिलाएं बेकिंग सोडा

- बेकिंग सोडा की मदद से आप कपड़ों पर लगा किसी भी तरह का दाग साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको दाग लगे हुए कपड़े को 20 मिनट के लिए पानी में छोड़ देना है।
- इसके बाद आप एक कटोरी में 2 नींबू काटकर उसका रस निकालें। (इस एक चीज से मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा)
- इसके बाद आप इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसका मिश्रण बनाने के बाद आप इसे दाग पर लगाएं।
- एक ढक्कन मिश्रण दाग पर लगाने के बाद इसे 5 से 6 मिनट छोड़ दें, फिर इसे बस की मदद से रगड़ें।
- आप देखेंगे कि कपड़े से दाग काफी कम हो गया है। अगर आप ये प्रोसेस 2 से 3 बार दोहराएंगे, तो दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है सिर्फ एक चम्मच नमक से आपके घर का कितना काम हो सकता है?
टूथपेस्ट की मदद से करें साफ

- अगर आपके घर में सिरका या बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप दाग टूथपेस्ट की मदद से भी साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको कपड़े को 5 से 10 मिनट के लिए भिगो कर रखना है।
- फिर आप इसपर नींबू का रस डालें। (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
- 1 से 2 मिनट बाद इसपर टूथपेस्ट लगाएं और ब्रश की मदद से रगड़ें।
- इससे आपके कपड़ों से दाग हल्का हो जाएगा।
- अगर आप हफ्ते में इस प्रक्रिया को दोहराते हैं, तो कपड़े से दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।