Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

इन आसान तरीकों से आप भी निकाल सकती हैं टी शर्ट पर लगे केचप के जिद्दी दाग

आपके बच्चे भी टी शर्ट पर केचप का दाग लगा देते हैं तो इसे साफ करने के लिए इन हैक्स की ले मदद।  
Updated:- 2024-04-09, 12:52 IST
image

सफेद टी शर्ट पर लगे दाग को निकालना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। छोटे बच्चे लापरवाही करते हैं और खासकर स्कूल में टी शर्ट पर केचप गिरा देते हैं। ऐसे में केचप के दाग को निकालना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। हालांकि कुछ टिप्स को अगर आप फोलो करती है तो यह केचप के दाग भी मिनटों में निकल सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे केचप के दाग को निकाल सकती हैं। 

टी शर्ट पर लगे को कैसे साफ करें

अगर आपके भी टी शर्ट पर केचप के दाग लग गए हैं तो इसे साफ करने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं। जैसे की आपको दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाना होगा। टूथपेस्ट को करीब 20 मिनट तक दाग वाले जगह पर लगाकर रखें। 20 मिनट के बाद दाग वाली जगह पर ब्रश की मदद से सफाई करें। ऐसे में आपके टी शर्ट पर लगा दाग निकल जाएगा। बाद में टी शर्ट को नार्मल पानी में धोएं और धूप में सूखने के लिए रख दें। 

बेकिंग सोडा से करें सफाई

bedsheet cleaning hacks

किसी भी दाग को निकालने के लिए बेकिंग सोडा का आप चाहे तो इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए आपको टी शर्ट पर लगे दाग को निकालने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करना है और उसे दाग वाली जगह पर लगाकर रखना है। फिर नार्मल पानी की मदद से आप अपने टी शर्ट की सफाई करें। बेकिंग सोडा में मौजूद चीजें किसी भी दाग को आसानी से निकाल देती हैं। 

इसे भी पढ़ें: कूल, फन और क्वर्की लुक के लिए ट्राई करें ये टी-शर्ट डिजाइन

नींबू करेंगा मिनटों में सफाई

टी शर्ट पर केचप के दाग को निकालने के लिए आप चाहे तो नींबू की सहायता भी ले सकते हैं। सबसे पहले नींबू को काट लेना है और दाग वाली जगह पर आपको नींबू रगड़ना है। नींबू भी किसी भी दाग को मिनटों में निकाल देता है। इसके बाद किसी अच्छे डिटर्जेंट की मदद से आप चाहे तो अपनी टी शर्ट की सफाई कर सकती हैं। ऐसे में आपकी टी शर्ट फिर से नए टी शर्ट की तरह चमकने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: इन मार्केट्स से खरीदें 200 रुपये में ओवर साइज टी-शर्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।     

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।