घर में उग आए बरगद के पेड़ को कैसे हटाएं?

Ghar Mein Ug Gya Hai Bargad Ka Ped To Aise Hataye: ज्योतिष शास्त्र और हिन्दू धर्म में ऐसे कई पेड़ और पौधे बताये गए हैं जिनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इन पेड़ या पौधों की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और ग्रहों की कृपा भी होती है। हालांकि कुछ ऐसे पेड़ भी हैं जिनकी पूजा करना तो बहुत लाभकारी माना जाता है, लेकिन अगर ये घर में उग आएं तो यह बहुत अशुभ सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इन पेड़ों को हटाने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही एक पेड़ है बरगद। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर बरगद के पेड़ का घर में उगना क्यों अशुभ माना जाता है और इसे बिना दोष लगे कैसे हटायें।
बरगद के पेड़ का घर में उगना अशुभ क्यों मानते हैं?

बरगद के पेड़ की पूजा करने से अखंड सौभग्य की प्राप्ति होती है लेकिन अगर यही बरगद घर में उग जाए तो इससे परिवार के लिए बहुत नकारात्मक संकेत मानते हैं। स्वभाव से बरगद जड़ फैलाने वाला माना जाता है। बरगद का पेड़ जिस भी जगह उगना शुरू होता है, तो उस स्थान की जमीन या दीवार फटने लगती है यानि कि दरार आने लगती है।
यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में काला पत्थर रखने के क्या लाभ हैं?
बरगद के पेड़ के उगने के इसी स्वभाव को परिवार में दरार आने के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इसलिए ऐसा कहते हैं कि बरगद घर में उगना शुरू हो और जड़ पकड़ने लगे उससे पहले ही उसे विधिवत तरीके से हटा देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्मा का वास होता है।
यह भी पढ़ें: रास्ते में मरा हुआ कौवा दिख जाए तो मिलते हैं ये संकेत
ऐसे में बरगद को कभी भी यूं ही नहीं हटाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सबसे पहले घर में उगे बरगद को कलावे से बांधना चाहिए। इसके बाद, त्रिदेवों का स्मरण कर उनसे क्षमा मांगनी चाहिए। फिर बरगद के पेड़ को जड़ सहित उखाड़कर किसी अन्य स्थान पर लगा आना चाहिए जहां वो अच्छे से पनप सके। इससे दोष नहीं लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में अगर बरगद का पेड़ उग आया है तो उसे कैसे हटायें कि दोष भी न लगे और पेड़ भी घर से अलग हो जाए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।