अब बारिश में भी कूलर की टंकी में नहीं पनपेंगे मच्छर-कीड़े और न ही सड़ेगा पानी, आज ही कर लें ये 2 काम

बदलते मौसम में अक्सर कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। ऐसे में हमें घर में हर जगह साफ-सफाई रखनी चाहिए। ताकि बीमारियां फैलने का खतरा कम हो जाए। खासकर बारिश के मौसम में यह दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। इसी मौसम में सबसे ज्यादा डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां होने का डर होता है। बरसात में आपने देखा होगा जगह-जगह पानी भर जाता है या फिर किसी सामान में बारिश का पानी इकठ्ठा होने लगता है। जिसकी वजह से उसमें सड़न, मच्छर और कीड़े-मकौड़े आदि पनपने लगते हैं। ठीक इसी तरह कूलर की टंकी के पानी में भी यही समस्या देखने को मिलती है। जिसके चलते हमें मानसून सीजन शुरू होने के पहले से यही सलाह दी जाती है कि कूलर के पानी को हर दो दिन बाद बदलते रहें। साथ ही, हर हफ्ते कूलर की टंकी की सफाई करें और ज्यादा दिनों तक कूलर का पानी सड़ने नहीं दें।
अगर आपको भी बारिश के मौसम में कूलर के पानी के खराब होने की चिंता सताने लगी है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आपके कूलर के पानी में न तो कीड़े पड़ेंगे और न ही पानी में सड़ने की बदबू आएगी। बस आपको हमारी बताई यह 2 चीजों को कूलर के पानी में डाल देनी है। इसके बाद आपको लंबे समय तक कूलर की सफाई करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए जरूर आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे और मेहनत भी लगेगी तो ऐसा सोचना भी एकदम गलत है। इस उपाय को करने के लिए न तो आपको ज्यादा जेब ढीली करनी है और न ही मेहनत करने की जरूरत।
कूलर की टंकी का पानी सड़ने से कैसे बचाएं?
नीचे बताई जा रही इन दो चीजों की मदद से आप कूलर की टंकी का पानी सड़ने से बचा सकती हैं। आइए जान लेते हैं इन चीजों के नाम।

नीम का तेल और निंबोरी से नहीं सड़ेगा कूलर का पानी
कूलर के पानी को सड़ने से बचाने के लिए नीम का तेल और निंबोरी दोनों ही लाभदायक हैं। दरअसल, नीम और निंबोरी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आपको बता दें नीम के तेल में एजाडिरेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है। यह किसी भी अपनी में कीड़े पनपने से रोक लगता है। वहीं पानी में सड़न पैदा होने से भी रोकता है। ऐसे में यदि आप कूलर के पानी की टंकी में नीम का तेल डालते हैं, तो इससे मच्छर अंडे नहीं दे पाते और पानी भी नहीं सड़ता है। ठीक इसी तरह नीम की निम्बौरी भी देसी कीटनाशक की तरह काम करती है।

कैसे डालें नीम का तेल और निंबोरी
- इसके लिए आपको कूलर की टंकी में पहले साफ पानी भरना है।
- उसके बाद आपको नीम के तेल की करीब 8-10 बूंदें उस पानी में डालकर लकड़ी की डंडी से मिक्स कर देना है।
- वहीं नीम की करीब 15-20 निंबोरी लेनी है।
- अब इनको हल्का दबाकर या ऐसे ही कूलर की टंकी के पानी में डाल देना है।
ये भी पढ़ें: मानसून में कूलर से आने लगी है तेज बदबू? 10 रुपये वाले इस हैक से करें दूर...वरना कमरे में बैठना होगा मुश्किल
तारपीन के तेल और सेंधा नमक से नहीं सड़ेगा कूलर का पानी
तारपीन के तक में भी ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो कि पानी में बैक्टीरिया और फंगस को लगने से रोकते हैं। इस तेल की स्मेल भी काफी तीव्र होती है। जिसकी वजह से मच्छर और कीड़े भी नहीं पड़ते हैं। साथ ही मच्छर इस स्मेल में अंडे भी नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते कूलर का पानी भी नहीं सड़ता है। ठीक इसी तरह सेंधा नमक में भी प्राकृतिक कीटाणु नाशक तत्व होते हैं। वहीं यह नमक pH लेविल को बैलेंस करके पानी को सड़ने नहीं देता है। साथ ही इसको डालने से मच्छर भी नहीं आते हैं।

कैसे डालें तारपीन का तेल और सेंधा नमक
- सबसे पहले आपको कूलर की टंकी से गंदा पानी हटाकर साफ भरना है।
- इसके बाद आपको उसमें पहले तारपीन के तेल की करीब 10-15 बूंद डालनी है।
- फिर आपको दो चम्मच सेंधा नमक भी कूलर की टंकी में डालना है।
- दोनों चीजों को किसी लकड़ी की सहायता से मिला दें।
ये भी पढ़ें: कूलर चलाने से बढ़ रही है कमरे की उमस? फटाफट आजमा लें यह 1 उपाय, घर में नहीं होगी घुटन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/indiamart/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।