क्या वॉशिंग मशीन में उलझ जाते हैं कपड़े? इस 1 वायरल हैक से ना पड़ेगी सिलवट ना गांठे...आसानी से हल हो जाएगी मुसीबत

How To Stop Clothes From Wrinkling in Washing Machine: वॉशिंग मशीन की वजह से जिंदगी काफी आसान हो चुकी है। इससे घंटों का काम मिनटों में किया जा सकता है। वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर आप अपने दूसरे कामों के लिए भी वक्त निकाल सकती हैं। भले ही वॉशिंग मशीन की मदद से काम आसान हो जाते हैं, लेकिन इससे बहुत सी मुसीबतें भी आती हैं। वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना काफी आसान है, लेकिन इसकी वजह से कपड़े कई बार खराब भी हो जाते हैं।
आपने देखा होगा कि कई बार एक साथ बहुत सारे कपड़े वॉशिंग मशीन में डालने से वो उलझ जाते हैं। कई बार तो कपड़े ऐसे उलझते हैं कि उन पर सिलवटे आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ट्रिक वायरल हो रही है, जिससे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने के बाद वो उलझेंगे नहीं और ना ही उन पर सिलवटे आएंगी।
यह भी देखें- वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस 1 आसान हैक से करें कंट्रोल
सबसे पहले करें ये काम
वॉशिंग मशीन में कपड़े अगर उलझ जाते हैं, तो इस समस्या को हल करने के लिए आपको जरूरत होगी एल्युमीनियम फॉयल पेपर की। अगर आपके पास इस्तेमाल किया हुआ फॉयल पेपर है, तो आप उसे भी इस हैक के लिए यूज कर सकते हैं। इसके लिए फॉइल पेपर की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
कैसे ट्राई करें वायरल हैक?
इसके लिए वॉशिंग मशीन में जरूरत के हिसाब से पानी भर लें। अब फॉइल पेपर की छोटी-छोटी 7-8 बॉल्स बना लें और इन्हें भी पानी में डाल लें। अब पानी में डिटर्जेंट और कपड़ों को डालकर नॉर्मल तरीके से ही धो लें। वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस तरीके से कपड़े मशीन में धोने पर उलझेंगे नहीं।
वॉशिंग मशीन में कपड़े क्यों उलझते हैं?
- वॉशिंग मशीन में ओवरलोड की वजह से कपड़े उलझते हैं। इससे कपड़ों में गांठ भी बन जाती है।
- अक्सर कपड़ों में अलग-अलग वजन की वजह से उलझन होती है। भारी कपड़े हल्के कपड़ों को खींचते हैं और आपस में उलझ जाते हैं।
- अगर आप मशीन में पानी सही मात्रा में नहीं डालते हैं, तो इससे मशीन में कपड़े उलझने लगते हैं।
- वहीं, अगर आपके कपड़ों में जिपर, बटन या ड्रॉस्ट्रिंग लगी है, तो वो आपस में उलझ सकते हैं।
यह भी देखें- वॉशिंग मशीन की पाइप से पानी धीरे निकल रहा है, इन टिप्स को फॉलो करने पर ठीक हो जाएगा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।