Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

घर में बने इन 3 नैचुरल स्प्रे के आगे मच्छरों का टिकना होगा मुश्किल

मच्छरों से है परेशान तुरंत घर पर आसान तरीके से बनाएं ये 5 नेचुरल स्प्रे।
Updated:- 2023-01-10, 15:11 IST
image

कही आप भी तो नहीं है मच्छरों से परेशान। अगर आप मच्छरों के आक्रमण से परेशान है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको 5 नेचुरल स्प्रे के बारें में बताने वाले हैं। इन स्प्रे की मदद से आप आसानी से मच्छरों को मिनटों में भगा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नेचुरल स्प्रे बनाने का आसान तरीका बताने वाले हैं, आप भी जान लें।

बाजार में कई तरह के स्प्रे मिलते है। यह स्प्रे छोटे बच्चों की त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आपको बाजार के बदले नेचुरल स्प्रे बनाना चाहिए। अगर आप नेचुरल स्प्रे बनाती हैं तो आप अपने काफी पैसे बचा सकती है। साथ ही यह आपको छोटे बच्चे के लिए काफी अच्छा भी साबित हो सकता है।

लेमन यूकलिप्टस ऑयल का करें इस्तेमाल

how to make natural mosquito repellent spray

90 एमएल नारियल या ऑलिव ऑयल में 10 एमएल लेमन यूकलिप्टस ऑयल मिला लीजिए। इसे किसी बोतल में डाल लें और घर के कोने में छिड़क दीजिए। अगर आपका बच्चा बाहर खेलने जा रहा है तो उसके शरीर पर भी इस स्प्रे को मल सकती हैं। ऐसा करने से आपके बच्चे को मच्छर नही काटेगा। इसे बनाना भी काफी आसान है।

इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में घर से मच्छर भगाने के लिए लें इन टिप्स की मदद

नीम करेगा फायदा

नीम का भी इस्तेमाल आप मच्छर को भगाने के लिए कर सकती हैं। नीम की तेज महक से मच्छर कोसों दूर भागते हैं। 30 एमएल नारियल के तेल में नीम के तेल की सिर्फ 10 बूंदें मिलाएं। इस मिशन को अच्छे से मिलाएं। अब आप इसे अपने शरीर पर लगा सकती है। यह केमिकल फ्री होगा। साथ ही छोटे बच्चों को भी आप लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः घर में सिर्फ 10 रुपए में बनाएं मच्छर भगाने वाली रिफिल, केमिकल से पाएं छुटकारा

लैवेंडर आएंगा काम

लैवेंडर की खुशबू मच्छरों को बिलकुल भी पसंद नही आती है। ऐसे में आपके लिए लैवेंडर काफी खास साबित हो सकता है। लैवेंडर की मदद से आप मच्छरों को भगा सकती हैं। आपको करना र्सिफ इतना होगा कि- 3-4 टेबल स्पून लेमन जूस, 3-4 टेबल स्पून वनीला और लैवेंडर ऑयल की 10-12 बूंदें किसी शीशी में मिलाकर रख लीजिए। अगर आपके घर में ज्यादा मच्छर है तो घर के कोनों में इस स्प्रे को छिड़क दीजिए वरना आप चाहे को अपने शरीर पर भी इस स्प्रे को लगा सकती हैं। मिनटों में मच्छर गायब हो जाएंगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।