Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

पुराने पेन रिफिल को फेंकने के बजाय, घर पर बनाएं सुंदर ज्वेलरी

Jewellery Making Ideas: हम सभी अक्सर पेन की रिफिल खाली होने के बाद फेंक देते हैं। बता दें कि आप इसकी मदद से घर पर सुंदर सा नेकलेस बनाकर तैयार कर सकती हैं।  
Updated:- 2024-07-24, 12:36 IST
image

घर में मौजूद हर एक सामान को दोबारा से उपयोग कर उससे यूजफुल सामान बना सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आप कचरा कम होने से बचा सकती हैं। इसके साथ ही कम पैसे में घर के सजावट से लेकर पहनने के लिए तमाम सामान बना सकती हैं। हम सभी लिखावट के लिए पेन का इस्तेमाल करते हैं। पेन की इंक खत्म होने के बाद इसके अंदर मौजूद रिफिल को निकालकर कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इसकी मदद से घर ज्वेलरी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

पेन रिफिल से ज्वेलरी बनाने के लिए सामान

  • पेन रिफिल (5-6)
  • कैंची
  • ग्लिटर
  • ग्लू
  • मोतिया
  • स्टोन
  • सुई धागा
  • थ्रेड (माला बनाने वाला धागा)

इसे भी पढ़ें- पुराने हैंड बैग को फेंकने के बजाय प्लास्टिक बोतल से ऐसे क्रिएट करें New Look

ज्वेलरी बनाने का तरीका

How to make jewellary at home

शादी फंक्शन से लेकर बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए हम सभी मेकअप, ड्रेस और ज्वेलरी वियर करते हैं। हर फंक्शन के लिए अलग-अलग ज्वेलरी खरीदना और पहनना पसंद करते हैं। इसके लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। बता दें कि आप कम पैसे में घर पर ही सुंदर ज्वेलरी बना सकती हैं।

  • गले का नेकलेस बनाने के लिए सबसे पहले पेन की खाली रिफिल को लें।
  • सभी पेन रिफिल के नीचे के हिस्से को बराबर हिस्से में काट लें।
  • ध्यान रखें कि सभी रिफिल छोटे-बड़े न हो। एक साइज के हों।
  • अब इन्हें साफ कपड़े से पोंछ कर सभी रिफिल पर स्केच की मदद  छोटे-छोटे पांच-पांच निशान बनाएं।
  • इन निशान पर छोटी सुई को गरम कर होल करें।
  • होल करने के बाद ग्लिटर की मदद से कलर कर स्टोन पेस्ट करें।
  • अब माला बनाने वाले धागे में छोटी सफेद मोती डालकर पतला माला बनाते हुए बीच-बीच में रिफिल के छेद में धागा डालकर फंसाएं।
  • इसी प्रोसेस से सफेद मोती की पांच से छह लड़ी बनाएं और बीच-बीच में रिफिल को फंसाते हुए आगे मोती डालें।
  • माला पूरा होने पर पीछे की ओर लॉक लगाएं।
  • इस तरह से आप घर माला बनाकर तैयार कर सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

इसे भी पढ़ें- लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे को न समझें कचरा, घर में इस तरीके से करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।