गमले में लगे फूलों से बनाएं DIY हेयर बैंड्स, लगाकर आपक भी दिखेंगी प्रिंसेस जैसी प्यारी

How to Make Handmade Hair Bands: कुछ लोग इतने क्रिएटिव होते हैं कि हर चीज घर पर खुद ही बनाने के बारे में सोचते हैं। अगर आप भी खुद को क्रिएटिव मानती हैं और कुछ यूनिक करना चाहती हैं, तो आपको DIY हेयर बैंड जरूर बनाने चाहिए। हर किसी के पास पुराने हेयर बैंड जरूर होते हैं, जो या तो पुराने हो चुके होते हैं या फिर उनके डिजाइन खराब हो चुके हों। ऐसे हेयर बैंड की मदद से आप एक नया मास्टरपीस तैयार कर सकते हैं।
अगर आपकों असली फूलों से प्यार है और आप किसी फंक्शन में जाने के लिए हेयर एक्सेसरी ढूंढ रही हैं, तो आपको असली फूलों से बनने वाला हेयर बैंड जरूर बनाना चाहिए। कमाल की बात, तो ये है कि इसे आप केवल 5 से 10 मिनट में ही तैयार कर सकती हैं। आइए जानें, घर पर फूलों वाला हेयर बैंड कैसे बनाएं?
यह भी देखें- HairBand Designs: खुले बालों में लगाएं ये हेयर बैंड, हेयर स्टाइल लगेगा अच्छा
क्या-क्या चाहिए?

- पुराना सिंपल हेयर बैंड
- असली या आर्टिफिशियल फूल
- गोंद
- कैंची
- रिबन
हेयर बैंड घर पर कैसे बनाएं?

खूबसूरत हेयर बैंड बनाने के लिए सबसे पहले एक रिबन लेना है। आप अपनी पसंद और ड्रेस के कलर के हिसाब से कोई भी रिबन चुन सकते हैं। रिबन को अपने हेयर बैंड पर पूरा लपेट लें। इसे अच्छे से पूरे बैंड पर लपेटना है। अब गार्डन से अपनी पसंद के फूल तोड़कर लाएं। आप गुलाब के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गुलाब के फूलों को पिघली हुई मोम में एक बार भिगो लें। इससे फूल जल्दी मुरझाएगा नहीं। इन फूलों को हेयर बैंद के ऊपर लाइन से गोंद की मदद से चिपका लें। इसमें आप सफेद रंग के छोटे फूल भी लगा सकते हैं। इससे आपका बैंड और भी प्यारा लगेगा।
नकली फूलों से बनाएं बैंड
अगर आप हमेशा यूज करने के लिए एक बैंड बनाना चाहती हैं, तो आप आर्टिफिशियल फूलों से इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए, आर्टिफिशियल फूलों को गोंद की मदद से अच्छे-से पैटर्न में सेट करके चिपका लें। इस बैंड को आप अपने वेस्टर्न या देसी आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसी तरह बनाएं क्लिप्स

अगर आप अपने या अपनी बच्ची के लिए फूलों वाली क्लिप्स बनाना चाहती हैं, तो इसी तरह से उन्हें भी डेकोरेट करके DIY आइटम्स तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
यह भी देखें- हेयर बैंड में आपका लुक लगेगा एकदम कमाल, अगर इन छोटे-छोटे टिप्स को करेंगी फॉलो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।