How do I test real gold at home: भारतीय लोग सोने को बहुत ही शुद्ध धातु मानते हैं। इंडियन लोग इसे पहनना बहुत ही अच्छा मानते हैं। बहुत से लोग अपने भविष्य के लिए सोने के गहने बनवाकर रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बेचकर जरूरतों को पूरा किया जा सके। शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जूलरी की दुकानों पर भारी भीड़ रहती है। भीड़ के चलते ग्राहक सही से सोने की जांच तक नहीं कर पाते। इससे लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी भारी नुकसान हो सकता है।
अगर आप गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको उसकी क्वालिटी के बारे में जरूर पता होना चाहिए। कहीं आप जल्दीबाजी में नकली सोना ना खरीद लें। सरकार ने ग्राहकों की सुरक्षा और सोने की क्वालिटी का पता लगाने के लिए एक ऐसे ऐप को लॉन्च किया है, जिससे आप फौरन पता लगा पाएंगे कि सोना असली है या नकली? आइए जानें, कैसे पता चलेगा कि सोना असली है?
सरकार ग्राहकों को लिए एक ऐसा ऐप लेकर आई है, जिससे मिनटों में यह पता लगाया जा सकता है कि सोना असली है या नकली? हाल ही में भारत सरकार ने 'BIS Care App' लॉन्च किया है। भारत सरकार के Bureau of Indian Standards (BIS) ने सोने की क्वालिटी जांचने वाला ऐप तैयार किया है। इसे लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बनाया गया है। साथ ही इससी मदद से लोग शुद्ध सोना खरीद सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इस सरकारी ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या फिर Apple App Store भी डाउनलोड कर सकते हैं। सोना की जूलरी खरीदने के लिए शॉप पर जाने से पहले इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर लें।
यह भी देखें- गिर गए हैं सोने के भाव...खरीदने से पहले जान लें ये बातें, किस तरह का सोना खरीदने पर होगा सबसे ज्यादा फायदा?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।