Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

Lily Flower Growing Tips: घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे लिली फ्लावर, जानें गमले में लगाने का सबसे आसान तरीका

How To Grow Lily Flowers In Pot: क्या आपको भी अपने घर और गार्डन में अलग-अलग तरह के फ्लावर प्लांट्स लगाने का बहुत शौक है, तो आज हम आपको लिली फ्लावर को घर में लगाने का आसान तरीका बताएंगे। आइए जानें, एशियाई लिली फ्लावर को गमले में कैसे लगाएं? 
Updated:- 2025-03-14, 13:00 IST
How To Grow Lily Flowers In Pot

How To Grow Lily Flowers At Home: बालकनी या होम गार्डन में फूल लगे हों, तो उन्हें देखकर मूड अच्छा हो जाता है। फ्लावर प्लांट्स बहुत ही खूबसूरत होते हैं। इन्हें घर में रखने से शोभा बढ़ जाती है। आपने अपने गार्डन और घर में गुलाब, गेंदा, गुड़हल, लिली और लैवेंडर के पौधे तो खूब लगाए होंगे। क्या आपने कभी एशियाई लिली फ्लावर के बारे में सुना है। इस फूल का पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है। लिली फ्लावर कई तरह के होते हैं। इसके अलावा ये फूल कई अलग-अलग रंगों में खिलते हैं। 

एशियाई लिली फ्लावर साइज में काफी बड़े होते हैं। हालांकि, इन फूलों में कोई खुशबू नहीं होती। अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन प्यारे फूलों को अपने घर का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको सोशल मीडिया वाली वायरल ट्रिक बताएंगे, जिससे आप बहुत ही आसानी से इस पौधे को अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। इसे आप बालकनी से लेकर गार्डन तक कहीं भी लगा सकते हैं। आइए जानें, घर पर लिली फ्लावर प्लांट कैसे लगाएं?

यह भी देखें- घर की बालकनी में लगाना चाहती हैं लाल फूल वाला खूबसूरत पौधा, ये टिप्स कर सकते हैं मदद

बल्ब के माध्यम से लगाएं पौधा

plant through bulb

गार्डनर ने हमें बताया है कि एशियाई लिली के फूलों को गमले में काफी कम बजट में लगाया जा सकता है। इस पौधे को आप कटिंग या बीज के अलावा बल्ब से भी लगा सकते हैं। यह पौधा बल्ब से उगता है। कम पैसों में ही आपको इसके किफायती बल्ब मिल जाएंगे। नर्सरी, ऑनलाइन बिक्री, या डिस्काउंट गार्डन स्टोर में आपको इसके बल्ब आसानी से मिल जाएंगे। 

गमला और मिट्टी तैयार करें

Prepare the pot and soil

मिट्टी या फिर प्लास्टिक का ऐसा गमला लें, जिसमें पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था हो। 12 इंच गहरा गमला इसके लिए बेस्ट रहेगा। अब 50% मिट्टी और उसके बराबर खाद और कोकोपीट मिलाकर गमले में डाल लें। इससे पौधे को सही पोषण मिलेगा। 

बल्ब मिट्टी में कैसे लगाएं?

एशियाई लिली फ्लावर के बल्ब के नुकीले भाग को ऊपर की तरफ रखें। इसे मिट्टी में  4-6 इंच गहराई में दबा दें। नियमित रूप से पौधे में पानी डालें। साथ ही ध्यान रहे मिट्टी में नमी बने रहे।साथ ही पौधे को ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे सही धूप मिले। कम से कम पौधे को 6 घंटे धूप में रखें। 

लिली के पौधे की देखभाल के टिप्स

Lily Plant Care Tips

  • पौधे की ग्रोथ और फूलों की पैदावार के लिए खाद जरूरी है। ऐसे में किचन के कचरे से देसी खाद बनाकर ही पौधे में डालें।
  • केले के छिलके या अंडे के छिलके का पानी भी पौधे में डालें। इससे सुंदर और हेल्दी फूल खिलेंगे।
  • अगर पौधे में कीड़े आ रहे हैं, तो उस पर नीम के तेल का छिड़काव करें। 

यह भी देखें- How to Grow Rain Lily Plant: घर पर ऐसे लगाएं रेन लिली का पौधा, खिल उठेगा आपका गार्डन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।