herzindagi
image

कॉकरोच और मच्छरों से घर को छुटकारा दिलाने का मिल गया घरेलू नुस्खा, बस इन तीन चीजों का करना है इस्तेमाल

कॉकरोच और मच्छरों से घर को छुटकारा दिलाने के लिए यहां आप घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कीड़ों को दूर भगाने के लिए एक होममेड सॉल्यूशन बनाने और इस्तेमाल के तरीके बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं..
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 20:04 IST

घर में कॉकरोच और मच्छरों का आतंक अक्सर देखने को मिलता है। यह बिल्कुल आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। ये कीड़े इंसानों को काटने और घर में गंदगी फैलाने के साथ किचन में रखी चीजों को भी बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में, लोग इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट लाते हैं। हालांकि, कई बार इस तरह के इन्सेक्ट कीलर से भी कोई खास फायदा नजर नहीं आता है। ऐसे में, अगर आप कॉकरोच और मच्छरों को घर से भगाने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपायों की तलाश कर रहे हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको नीम, प्याज और पिपर को मिलाकर एक ऐसा होममेड सल्यूशन बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे, जिसका उपयोग करके आप इन कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

कॉकरोच और मच्छरों को भगाने के लिए आवश्यक सामग्री

How to get rid of mosquitoes

  • नीम का तेल: 1 कप
  • प्याज का रस: 1/2 कप 
  • पिपर (काली मिर्च) पाउडर: 1 चम्मच
  • पानी: 1 लीटर
  • स्प्रे बोतल

होममेड सल्यूशन बनाने का तरीका

  • एक बर्तन में नीम का तेल और प्याज का रस मिलाएं।
  • इसमें काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • धीरे-धीरे पानी डालते हुए इस मिश्रण को पतला करें।
  • तैयार सल्यूशन को स्प्रे बोतल में छानकर भर लें।

इसे भी पढ़ें- मच्छर-मक्खियों ने कर दिया है नाक में दम? प्याज वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता

कॉकरोच और मच्छरों कैसे भगाएं?

Cockroach ko ghar se bhagane ke upay

घर में तैयार इस सल्यूशन को उन जगहों पर स्प्रे करें, जहां कॉकरोच अक्सर दिखाई देते हैं। किचन के सिंक के नीचे, नालियों के आसपास, दरवाजों और खिड़कियों के किनारों पर और दरार आदि में आपको इस घोल को स्प्रे करना होगा। यही नहीं, मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए इस सल्यूशन को घर के कोनों में, दरवाजों और खिड़कियों के आसपास, और उन जगहों पर स्प्रे करें, क्योंकि इन जगहों पर मच्छर आमतौर पर छिपते हैं। आप इसे सोते समय अपने बिस्तर के आसपास भी हल्का सा स्प्रे कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- इस एक चीज का धुआं घर से मच्छर को कोसों दूर भगाने में कर सकता है मदद, फ्री में होगा काम तमाम

इस सल्यूशन के फायदे

घर में तैयार यह सल्यूशन नीम, प्याज और पिपर से तैयार किया गया है। इसमें नीम एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जिसकी गंध मच्छरों और कॉकरोच दोनों को दूर रखने में मदद कर सकती है। यह उनके विकास और प्रजनन चक्र को भी बाधित कर सकता है। जबकि प्याज की तीखी गंध भी कुछ कीटों को दूर भगाने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा, काली मिर्च में मौजूद तीखापन कीटों को परेशान कर सकता है और उन्हें उन जगहों से दूर भागने पर मजबूर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- दिन-रात मच्छरों का बढ़ गया है आतंक? कमरे में करें इस 1 होममेड स्प्रे का छिड़काव, जान लें बनाने का तरीका भी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।