Chhath Puja Vrat Niyam 2024: आप भी रख रहे हैं पहली बार छठ तो इन व्रत नियमों का रखें ध्यान

छठ पूजा को लोक आस्था का सबसे महान पर्व माना जाता है। हिन्दू धर्म में जितने भी व्रत रखे जाते हैं उन सभी में से छठ पूजा का व्रत सबसे ज्यादा कठिन माना जाता है। जहां एक ओर सामान्य व्रत में मात्र कुछ घंटों या फिर 1 दिन का निर्जल उपवास रखते हैं तो वहीं, छठ पूजा के दौरान महिलाएं पूरे 36 घंटे तक बिना खाए-पिए व्रत का पालन करती है। छठ पूजा व्रत में भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना का विधान है। छठ पूजा का व्रत संतान की उन्नति और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। वहीं, अगर आप पहली बार छठ पूजा का व्रत रख रही हैं कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
पहली बार छठ पूजा करने के क्या हैं नियम?
छठ पूजा का आरंभ नहाय-खाय से होता है। ऐसे में अगर आप पहली बार छठ का व्रत रख रही हैं तो नहाय-खाय के दिन घर की साफ-सफाई करना न भूलें।

इस बात का ध्यान रखें कि नहाय-खाय से ही घर में तामसिक पदार्थ एवं लहसुन और प्याज का आना बंद हो जाता है और सात्विक भोजन ही पकाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja Vrat Katha 2024: छठ पूजा पर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान का जीवन बनेगा खुशहाल
अगर आप पहली बार छठ का व्रत कर रही हैं तो इस बात का भी ख्याल रखें कि छठ पूजा का भोजन चूल्हे पर ही बनाया जाता है। गैस पर बनाना वर्जित है।
अगर आपके पास चूल्हा नहीं है तो आप छठ पूजा का भोजन एवं प्रसाद स्टोव पर भी बना सकते हैं। गैस चूल्हे को धोकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इस राज्य से शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, माता सीता से है खास रिश्ता
अगर आप छठ का व्रत रख रही हैं तभी आप छठ का प्रसाद या भोजन बना सकती हैं क्योंकि जो लोग व्रत नहीं करते हैं उन्हें रसोई में प्रवेश नहीं मिलता है।

छठ पूजा का प्रसाद या भोजन शुद्धता एवं स्वच्छता के साथ बनाएं और स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद ही भोजन या प्रसाद परिवार संग खाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पहली बार छठ पूजा का व्रत रखते समय किन बातों का ध्यान रखना और क्या हैं व्रत से जुड़े जरूरी नियम।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।