वैक्यूम क्लीनर के बिना सोफे की सफाई करने का आसान तरीका

सोफे के गंध या फिर गंदगी को निकालने के लिए अब आपको वैक्यूम क्लीनर की जरूरत नहीं होगी। आज हम आपको सोफे की सफाई करना का तरीका बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-12-14, 13:30 IST
image

सोफा हम सभी अपने घर में रखते हैं। ऐसे में सोफा की सफाई समय- समय पर ना कि जाएं तो यह गंदा हो जाता है। कई बार सोफा इतना गंदा हो जाता है कि उनकी सफाई के लिए हमें एक्सपर्ट की सहायता लेनी होती हैं। ज्यादातर दिक्कत तक आती हैं जब हमारे पास वैक्यूम क्लीनर ना हो। ऐसे में आज हम आपको बिना वैक्यूम क्लीनर के सोफे की सफाई का कुछ आसान तरीका बताने वाले हैं।

लेदर सोफा कैसे करें साफ

clean sofa at home without vacuum cleaner

लेदर सोफा साफ करने के लिए आपको किसी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। बेकिंग सोडा और पानी की मदद से आप चाहे तो लेदर सोफा की सफाई कर सकती हैं। एक स्प्रे बोतल लें और उसमें बेकिंग सोडा और पानी मिलाएं। फिर इसे सोफे पर स्प्रे करें और साफ कपड़े की मदद से सोफे को साफ करें। मिनटों में आपका सोफा नए सोफे की तरह चमकने लगेगा। 

सोफे से दाग कैसे हटाए

how to clean sofa at home without vacuum cleaner

सोफे से दाग हटाने के लिए आपको वैक्यूम क्लीनर की जरूरत नहीं होगी। अब आप चाहे तो कुछ आसान टिप्स की मदद से अपने सोफे पर लगा दाग निकाल सकते हैं। आपको सबसे पहले सफेद सिरका और शैंपू का पानी की मदद से घोल बनाना होगा। इसके बाद इस घोल को दाग वाली जगह पर डालें फिर कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें। कुछ समय के बाद नार्मल पानी की मदद से आप अपने सोफे को साफ करें यह साफ हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Sofa Set Price: बजट के अंदर दे अपने लिविंग रूम को आलीशान लुक!

सोफे की सफाई का आसान तरीका

आप सर्फ को एक कटोरी गर्म पानी मिलाएं और इसमें दो चम्मच अमोनिया डालें और अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाएं। ऐसे में जहां भी दाग लगा हुआ है वहां का दाम मिनटों में गायब हो जाएगा। कोशिश करें की दाग वाली जगह की सफाई करने के बाद सोफे को कुछ देर धूप में रखें। (सोफे की सफाई के लिए आजमाएंगी ये टिप्स)

यह भी पढ़ें- घंटों बिना किसी परेशानी के बैठे इन 7 Seater Sofa पर जो मिल रहे हैं यू शेप में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।