Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

Cleaning Hacks: दिवाली से पहले सिर्फ 1 रुपये में कर लें घर के ये काम, हो जाएगा साफ

Cleaning Hacks: घर के हर हिस्से की सफाई के लिए आप महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे मात्र 1 रुपये में घर को साफ कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-11-01, 18:00 IST
image

Cleaning Hacks: दिवाली के आते ही हर कोई सफाई में लग जाता है। लोग जिद्दी दागों को हटाने के लिए मार्केट से महंगे-महंदे प्रोडक्ट खरीदते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप सिर्फ 1 रुपये के खर्च में अपने पूरे घर को चमका सकते हैं? इससे आपका घर ना सिर्फ आसानी से साफ होगा, बल्कि आपको ज्यादा मेहनत और खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 रुपये के खर्च में आप कैसे घर साफ कर सकते हैं। 

1 रुपये में बाथरूम कैसे साफ करें? 

Cleaning Hacks

1 रुपये में आप बाथरूम की टाइल्स, फ्लोर, कपबर्ड, टॉयलेट सीट और वॉश बेसन तक को साफ कर सकते हैं। आपको बस 1 मग पानी लेकर उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है। अब इस घोल में सॉक्स गिली करें और उससे घर को साफ करें। इस घोल से आप घर एक हिस्से को साफ करके पूरे घर को चमका सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

कमरे की टाइल्स को करें साफ 

कमरे की टाइल्स को साफ करने के लिए भी आप 1 रुपये के शैंपी को इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस जिद्दी दागों पर शैंपू डालना है और इसके बाद फिर 1 चम्मच सिरका। अब स्क्रब की मदद से निशान को रब करें। ऐसा करने के बाद आप आपकी टाइल्स चमक जाएंगी। 

room tiles cleaning

1 रुपये में सोफा कैसे साफ करें 

सोफे पर शैंपू वाला पानी डालकर कपड़े से रब करने पर कपड़े पर लगे गंदे दाग साफ हो जाते हैं और सोफा नया लगता है। सोफे की वुडन को भी आप इस घोल से चमका सकते हैं। 

रसोई की चिपचिपी टाइल्स को कैसे साफ करें? 

रसोई की चिपचिपी टाइल्स को साफ करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा और शैंपू को मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी टाइल्स आसानी से साफ हो जाएंगे। लोहे के जूने से टाइल्स को कभी साफ ना करें। 

इसे भी पढ़ेंः अचानक घर में आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में ऐसे साफ करें अपना घर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।