Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

गंदे कारपेट को करना है साफ तो इन आसान हैक्स को करें फॉलो

Carpet Cleaning Hacks: घर की सुंदरता के साथ ठंड से बचाने वाले कालीन की सफाई आप चाहें तो कुछ आसान हैक्स की मदद से कर सकती है।   
Updated:- 2023-12-15, 11:49 IST
image

Cleaning Tips: ठंड के दिनों में हम सभी अपने घर के फ्लोर पर कारपेट बिछाते हैं। कारपेट का वजन काफी ज़्यादा होता है। ऐसे में कारपेट की सफाई करना ठंड के दिनों में और भी ज़्यादा मुश्किल हो जाती है। अगर आप भी अपने कारपेट की सफाई ठंड शुरू होने से पहले करना चाहती है तो आपको हम कुछ ख़ास टिप्स बनाएंगे। 

कारपेट के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कारपेट काफ़ी जल्दी गंदा हो जाता है। कई लोग डार्क कलर का कारपेट ख़रीद लेते हैं ताकि वह जल्द गंदा न हो। हालांकि जमीन में होने के कारण कारपेट किसी भी रंग का क्यों न हो वह काफ़ी जल्दी गंदा हो जाता है। चलिए जानें कुछ आसान हैक्स जिसकी मदद से आप अपने कारपेट को मिनटों में चमका सकती हैं।

विनेगर से करें कारपेट की सफाई

different ways to use of vinegar tips ()

विनेगर में माइंड एसिड मिला होता है। यही कारण है कि विनेगर किसी भी जिद्दी दाग को मिनटों में निकाल सकता है। कारपेट फ्लोर पर बिछा होता है जिसके कारण यह काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। कई बार इस पर कुछ ऐसे दाग लग जाते हैं जो निकलते ही नहीं है। इन दागों को निकालने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकती है। विनेगर में आपको थोड़ा सा पानी मिलाना है और इसे कारपेट पर छिड़क देना है। फिर कार्पेट को धूप दिखाना है। इससे आपका कारपेट साफ हो जाएगा।

कारपेट की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा

अगर आपके कारपेट से बदबू आने लगी है तो उसे हटाने के लिए आप चाहें तो विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको सबसे पहले विनेगर और बेकिंग सोडा का घोल तैयार करना होगा। फिर इस घोल को आप एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इसे पूरे कालीन पर स्प्रे करें। इसके बाद आपको अपने क़ालीन को धूप में करीब 40 मिनट के लिए रखना होगा। ऐसे में क़ालीन से आने वाली बदबू मिनटों में गायब हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियां आने से पहले इस तरह करें कारपेट की सफाई

वैक्यूम क्लीनर नहीं है तो कैसे करें सफाई

best hot water hacks

जिन लोगों के घर में वैक्यूम क्लीनर होता है वह कारपेट की सफाई वैक्यूम क्लीनर की मदद से आसानी से कर लेते हैं। हालांकि अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है तो आपको गर्म पानी की मदद लेनी चाहिए। गर्म पानी को कारपेट पर डालें और थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाएं। फिर ब्रश की मदद से आपको कारपेट को साफ़ करना होगा। बाद में गुनगुने पानी से पूरे कार्पेट को धो लें। अगर आपका कारपेट काफ़ी ज़्यादा गंदा हो गया है तो आपको पूरे कारपेट को अच्छे से धोना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: कारपेट खरीदते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।