आधुनिकता का हमारे जीवन पर इतना प्रभाव पड़ा है कि न केवल हमारे रहन-सहन के तरीके में बदलाव आया है बल्कि हमारे खान-पान का तरीका भी पूरी तरह से बदल गया है। लेकिन कुछ दिनों से मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने का चलन चल रहा है। ऐसे में मिट्टी के बर्तन को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे मिट्टी के बर्तन को आसानी से साफ करें।
मिट्टी के बर्तन में बना हुआ खाना खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। ऐसे में आप मिट्टी के बर्तन का इस्तमाल आसानी से कर सकते हैं। साथ ही मिट्टी के बर्तनों में पके हुए भोजन का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। मिट्टी के बर्तन से दाग निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे आप नीबू की मदद से दाग को आसानी से निकाल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:हेल्थ से करती हैं प्यार तो मिट्टी के बर्तन से न करें इंकार
इसे जरूर पढ़ें:मिट्टी के हांडी में खाना बनता है ज्यादा टेस्टी और हेल्दी, इसलिए कुकर को कहें बाय-बाय
अगर आपका बर्तन तब भी साफ नहीं होता है तो आप बेकिंग सोडा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बर्तन तुरंत साफ हो जाएंगे।
अगर आप गैस पर मिट्टी का बर्तन रख कर भोजन पकाएंगी तो वह निश्चित रूप से काला पड़ सकता है। मिट्टी के बर्तन में मसालों के दाग भी लग सकते हैं। जिससे मिट्टी के बर्तन की दिखावट खराब लगने लग जाती है। यदि आप मिट्टी के बर्तन पर लगे जले और मसालों के दाग छुड़ाना चाहती हैं तो आपको इन बर्तनों को बेकिंग सोडा और नमक से साफ करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
साथ ही इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी किचन हेक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।