Tue Sep 15, 2026 | Updated 07:12 PM IST

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ मनाने का सही तरीका, जानें

पहली बार कर रही है करवा चौथ तो इस आसान तरीके से करें पूजा, नहीं होगी कोई गलती।
Updated:- 2022-10-12, 18:18 IST
image

हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी आयु व सुख-सौभाग्य के लिए करती हैं। बता दें कि कल ही करवा चौथ है ऐसे में अगर आप करवा चौथ पहली बार कर रही है तो इस त्यौहार को करने का सही तरीका जान लें।

सूर्योदय से पहले खाएं सरगी

व्रती महिला को करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले ही सरगी खा लेना चाहिए। सरगी ग्रहण करने से पहले स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें और फिर सास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। सरगी में कुछ भी आप अपनी पसंद का मीठा खा सकती हैं लेकिन इसे सुबह बिना नहाए खाया जाता है। एक बार सरगी खाने के बाद न पानी पी सकते हैं और न ही कुछ खा सकते हैं।

करवा माता की होती है पूजा 

how to celebrate karwa chauth

करवा चौथ पर माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इसके लिए आपको करवा माता का चित्र लगाना होता है। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है। दोपहर को करवा लाकर भोग लगाने के लिए मिठाई, हलवा, पूड़ी आदि बनाकर करवा चौथ की कथा सुनी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें- Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

रात्रि में चंद्रमा की होती है पूजा

इस व्रत में चांद के दर्शनों का विशेष महत्व होता है। रात में चांद के दर्शनों के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। रात्रि में चंद्रमा के दिखने पर ही अर्घ्य प्रदान करें। इसके साथ ही, गणेश जी और चतुर्थी माता को भी अर्घ्य देना चाहिए। पूरे दिन आपको भूखे रहना होता है। कोशिश करें की सरगी आप अच्छे तरीके से खाएं ताकि पूरे दिन आपको बिलकुल भी भूख न लगें।

पति खोलते है उपवास

जैसे ही चांद दिखाई देता है, तो पत्नियां छलनी में चांद को देख उसे अर्घ्य देकर पूजा करने के बाद अपने पति के पांव छूती हैं तथा चन्द्रमा को चढ़ाए गए प्रसाद को पूरे परिवार में बांट देती हैं। करवा चौथ पर आपके पति ही आपका उपवास पानी पीलाकर तोड़ते हैं। इसके बाद ही आपका ये त्यौहार समाप्त होता हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Karwa Chauth Vrat Katha 2022: पति की दीर्घायु के लिए पूजा के साथ पढ़ें करवा चौथ की ये कथा

करवा चौथ व्रत से मजबूत होता है पति-पत्नी का रिश्ता

‘करवा चौथ’ व्रत से पति-पत्नी के मध्य जहां विश्वास, प्रेम व श्रद्धा की डोर मजबूत होती है, वहीं समर्पण की भावना को भी बल मिलता है। इस दिन आपसी मनमुटाव दूर होता है व एक नए संकल्प के साथ जीने का प्रण स्त्री-पुरुष एक साथ लेते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।