क्रेडिट कार्ड पेमेंट लेट होने पर कितना लगता है ब्याज? यहां समझें कैसे और कब किया जाता है इसे कैलकुलेट

एटीएम कार्ड के इस्तेमाल के अलावा आज हम बहुत सारे काम क्रेडिट कार्ड की मदद से करते हैं। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं, कि क्रेडिट कार्ड पेमेंट लेट होने पर ब्याज लगना एक नॉर्मल प्रोसेस है। अगर आप समय पर बिल नहीं चुकाते हैं, तो आपके बचे हुए पैसे पर इंटरेस्ट लगाया जाता है। हालांकि इसके लिए 14 से 50 दिन का समय दिया जाता है। इसके भीतर बिल न चुकाने पर ही क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी पैनेल्टी लगाती है। इस लेख में आज हम आपको क्रेडिट कार्ड पेमेंट लेट होने पर कितना ब्याज लगता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
कब लगता है क्रेडिट कार्ड पर बिल?

क्रेडिट कार्ड पर बिल समय से न चुकाने पर बकाया राशि पर ब्याज लगाया जाता है। यह ब्याज आमतौर पर सालाना प्रतिशत रेट के रूप में होती है, जिसे एपीआर यानी एनवल परसेंट रेट कहा जाता है। बता दें कि कई बार न केवल ब्याज लगता है बल्कि लेट पेमेंट शुल्क भी जोड़ा जाता है। इसके अलावा बकाया राशि पर इंटरेस्ट हर दिन कैलकुलेट किया जाता है, जो एपीआर के बेस पर कैलकुलेट होता है।
इसे भी पढ़ें- Credit Card Insurance क्या है? जानें कैसे कर सकते हैं इसे सिक्योर
- लेट पेमेंट शुल्क- अगर आप बिल की पेमेंट समय पर नहीं करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी एक एक्स्ट्रा लेट पेमेंट शुल्क भी लगा सकती है, जो आमतौर पर 300 रुपये से 1200 रुपये तक हो सकता है।
- मिनिमम पेमेंट- यदि आप केवल न्यूनतम पेमेंट करते हैं, तो भी ब्याज और शुल्क बढ़ते जाते हैं क्योंकि बकाया कम नहीं होता।
कैसे कैलकुलेट किया जाता है ब्याज?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि एपीआर के आधार पर इंटरेस्ट रेट 14 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत के बीच होती है। अगर आप दिए गए समय सीमा के भीतर पेमेंट नहीं करते हैं, तो कार्ड के बकाया राशि पर ब्याज बढ़ जाता है। ब्याज कैलकुलेटर को समझने के लिए सबसे पहले कार्ड होल्डर को यह क्रेडिट कार्ड की एपीआर को जानना होगा। इसके बाद, एपीआर को 365 से डिवाइड करना होगा। इससे आप एक दिन का इंटरेस्ट रेट निकाल सकते हैं। इसके बाद बकाया राशि के साथ इस इंटरेस्ट रेट को जोड़ कर आप लेट पेमेंट ब्याज कैलकुलेट किया जाता है। ऐसे में यदि आप 50 दिन के भीतर पेमेंट नहीं करते हैं, तो इंटरेस्ट पेमेंट बढ़ा दी जाती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।