सखी निवास स्कीम देती है कामकाजी महिलाओं को होस्टल की सुविधा, पढ़ें डिटेल्स

सखी निवास स्कीम कामकाजी महिलाओं को होस्टल की सुविधा देती है। आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़ी सारी डिटेल्स विस्तार से।   
Updated:- 2023-03-08, 11:00 IST
image

भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग-अलग कई स्कीम चलाई जाती हैं। इन्ही स्कीम में से एक है सखी निवास स्कीम। इस स्कीम में कामकाजी महिलाओं को होस्टल की सुविधा दी जाती है। इस स्कीम के तहत होस्टल की सुविधा कौन-कौन ले सकता है और रजिस्ट्रेशन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल। 

सखी निवास स्कीम 

sakhi niwas scheme details in hindi

भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में सखी निवास योजना के तहत किराये पर होस्टल की सुविधा दी जाती है। इस होस्टल में केवल कामकाजी महिलाओं और उनके बच्चों को रखने की अनुमति है। बहुत सी महिलाएं अपने घरों से दूर शहरों में आकर काम करती हैं जिनको सुरक्षा देने के मकसद से इस स्कीम की शुरुआत की गई है। पहले इस स्कीम को वर्किंग वुमन होस्टल नाम से जाना जाता था। 

इसे भी पढ़ेंः महिला उद्यमियों की मदद करती है Stand-Up India Scheme, पढ़ें डिटेल्स

कितनी उम्र तक के बच्चे रह सकते हैं साथ 

सखी निवास स्कीम के तहत महिला अगर शादीशुदा है तो वो अपनी 18 साल तक की लड़की और 12 साल तक के लड़के को भी अपने साथ इस होस्ट में रख सकती है। दरअसल बहुत बार बच्चे भी अपनी मां के साथ अन्य स्थानों पर जाकर रहते हैं जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

किन राज्यों में है सखी निवास

sakhi niwas details

मिनिस्ट्री ऑफ वीमेन की वेबसाइट पर मौजूद प्रेस रिलीज के मुताबिक बच्चों के लिए डे केयर सुविधा के साथ देश में 494 कार्यात्मक कामकाजी महिला छात्रावास हैं। गोआ, दिल्ली, नागालैंड, आंध्र प्रदेश, बिहार और असम समेत कई राज्यों में इस स्कीम की सुविधा दी जा रही है। 

कैसे करें आवेदन 

इस स्कीम का फायदा वही महिलाएं उठा सकती हैं जिनकी आय  शहरों में प्रति माह 50,000/ रुपए से कम हो। इस स्कीम में आवेदन देने के लिए आप महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान आपको कई पर्सन डॉक्यूमेंट प्रूफ से रूप में सबमिट करने होंगे। 

इसे भी पढ़ेंः जानें क्या है नेशनल क्रेच स्कीम जिसके तहत बच्चों को दी जाती है डे केयर सुविधा

तो ये थी सखी निवास स्कीम से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा किसी और स्कीम से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।