घर बैठे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें किस उम्र के लोगों को मिलता है फायदा

भारत सरकार की तरफ से चल रही बड़ी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना भी है। इस योजना में हाल ही में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख रुपए सालाना तक मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा मिल पाएगी।
आयुष्मान भारत योजना से केंद्र सरकार का लक्ष्य चार करोड़ परिवारों में रहने वाले छह करोड़ बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त हेल्थ इंश्योरेंस कवर से फायदा पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना में बदलाव के बाद अब एलिजिबल लोगों को एक नया अलग कार्ड किया जाएगा। साथ ही अगर कोई पहले से ही केंद्र सरकार की किसी स्वास्थ्य योजना में कवर हैं, तो उनके पास आयुष्मान भारत में स्विच करने का ऑप्शन भी होगा। आयुष्मान भारत योजना में बदलाव के साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रोसेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आयुष्मान कार्ड क्या है?
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। इस योजना के तहत एक हेल्थ कार्ड मिलता है जिसे आयुष्मान कार्ड के नाम से जाना जाता है। आयुष्मान कार्ड को बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए बस आपको कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन की जरूरत है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के आसान स्टेप्स
- आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। आप https://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं।
- ऐप या साइट पर यूजर लॉग इन के लिए अपना मोबाइल नंबर, राज्य और अन्य डिटेल्स भरें। नंबर डालने के बाद ओटीपी फोन पर आएगा, जिसे आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दर्ज करना होगा।
इसे भी पढ़ें- घर बैठे आसानी से चेक करें आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम, जानें आसान प्रोसेस
- अब सिस्टम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा के मुताबिक आपकी एलिजिबिलिटी को डिस्पले करेगा। अगर आप आयुष्मान योजना के लिए एलिजिबल हैं, तो आगे अप्लाई कर सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड के लिए एलिजिबिलिटी नाम, राशन कार्ड या आधार कार्ड से चेक की जा सकती है। अगर आप एलिजिबल हैं, तो अपने और परिवार के लोगों की डिटेल्स आधार कार्ड ई-केवाईसी के जरिए भरें।
- डिटेल्स भरने के बाद अपने मोबाइल फोन से फोटो क्लिक करें और अपलोड कर दें। जब आपका वेरिफिकेशन प्रोसेस खत्म हो जाएगा, तो आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मिनटों में बनायें घर बैठे आयुष्मान कार्ड अपने स्मार्टफ़ोन से।
— National Health Authority (NHA) (@AyushmanNHA) July 9, 2024
आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर पात्रता जानें और कार्ड बनाने के इन आसान चरणों को फॉलो करें।
आयुष्मान ऐप लिंक:https://t.co/3cPLehRB67#AyushmanApp#AyushmanBharat#PMJAYpic.twitter.com/mXg3csuh2d
कैसे चेक कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए एलिजिबिलिटी?
- आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए SC/ST, लोअर इंकम ग्रुप या EWS सेक्शन से होना जरूरी है। आयुष्मान योजना में एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए सबसे पहले pmjay.gov.in साइट पर जाएं।
- आयुष्मान भारत योजना की साइट के होमपेज पर पर 'Am I Eligible' देखें और उसपर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें- इन अस्पतालों में हो सकता है फ्री में इलाज, जानें अप्लाई करने का तरीका
- अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें। अब जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी भरने पर वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करें। अपनी डिटेल्स, जिसमें नाम, उम्र, परिवार की डिटेल्स, राज्य और इनकम डिटेल्स भरें। डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।
एक परिवार में कितने लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को अच्छा इलाज मिल सके इसके लिए आयुष्मान योजना लॉन्च की है। ऐसे में सरकार की तरफ से एक परिवार में कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, इसपर कोई लिमिट तय नहीं की है। आसान भाषा में समझें तो एक परिवार में जितने चाहें उतने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन सभी तय की गई गाइडलाइन्स के अंतर्गत आने चाहिए।
घर बैठे आयुष्मान कार्ड कैसे बनाया जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Ayushman Bharat Digital Mission Official Website, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।