गेंदे के फूल देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने बगीचे में गेंदे का पौधा लगाना चाहते हैं। गेंदे का पौधा लगाना आसान भी होता है और इसकी ग्रोथ भी काफी जल्दी होती हैं। हालांकि कई बार गेंदे का पौधा अचानक से सूखने लगता है। अगर आपके गेंदे के फूल भी सूखने लगे हैं तो कुछ आसान तरीके से इसे फिर से ठीक किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने गेंदे के पौधे को फिर से ठीक कर सकती हैं।
अगर आपका बगीचे का गेंदे का पौधा सूख रहा है तो आपको कुछ आसान हैक्स को फॉलो करना होगा। जैसे की आप जिस भी जगह पर अपने पौधे को लगाएं है जैसे कि- गमले में या जमीन पर आपको उनकी मिट्टी को खुपी की मदद से सही तरीके से खुदाई करना होगा। कई बार लंबे समय तक खुदाई ना करने के कारण पौधे के निचले हिस्से तक पानी नहीं पहचती हैं और गेंदे के फूल का पौधा खराब होने लगता है।
गेंदे के फूल का पौधा सही तरीके से लगाया जाए तो यह कभी भी नहीं सूखता है। ऐसे में आपको गेंदे के फूल का पौधा लगाते समय उसमें बालू डाल देना चाहिए। आपको गमले में मिट्टी डालने से पहले थोड़ा पहले गमले में बालू डालना होगा। ऐसा इसलिए ताकि पौधे के नीचे के जड़ को पानी की कमी ना हो। बालू पानी सौंपता है, ऐसे में बालू के जरिए जड़ को पानी मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें- धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय
कई लोग गेंदे का पौधा अपने घर में लगा तो लेते हैं लेकिन उन्हें सही तरीके से देखभाल करने नहीं आता है। पौधा अचानक से सूखने लगे तो समझ जाए कि आपने पौधे की अच्छे से कटाई नहीं की है। पौधे को समय- समय पर कटाई की जरूरत होती है। बढ़ी हुई पत्तियों को आप चाहे तो कैंची की मदद से कटाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गेंदे की जड़ों में डाल दीजिए ये एक चीज, फूलों से भर जाएगा पौधा और नहीं लगेंगे कीड़े
यह विडियो भी देखें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।