Sat Sep 19, 2026 | Updated 03:26 AM IST

जानें आखिर कैसे रखा जाता है तूफानों का नाम

Cyclones Names: हम हर साल अलग-अलग तूफानों से बारे में सुनते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आखिर तूफानों का नाम कैसे चुना जाता है।   
Updated:- 2023-06-15, 11:15 IST
image

Cyclones Names: इन दिनों बिपरजॉय तूफान की चारों ओर चर्चा हो रही है। सिर्फ इस साल ही नहीं, हम हर साल किसी ना किसी नए तूफान का नाम सुनते हैं। हालांकि, क्या आपने यह सोचा है कि तूफानों का नाम कैसे रखा जाता है? इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 

कैसे रखा जाता है तूफानों का नाम? 

how cyclones names choosen

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग संगठनों द्वारा चक्रवातों का नाम रखा जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन और राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवाओं जैसी संस्थाओं द्वारा नाम के चुनाव में अहम भूमिका होती है। प्रत्येक देश 10 नामों की एक सूची तैयार करता है, जो उन्हें चक्रवात के नाम के लिये उपयुक्त होती है। इन सूची में से किसी नाम का चुनाव कर चक्रवात को नाम दिया जाता है। इसे आप उदाहरण से भी समझ सकते हैं कि 2017 में आए ओखी तूफान का नाम बांग्लादेश द्वारा रखा गया था।  

इसे भी पढ़ेंः Cyclone Biparjoy: एनडीएमए ने शेयर किए दिशानिर्देश, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

क्यों जरूरी है चक्रवात का नाम 

चक्रवातों का नामकरण कई कारणों से महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, जब किसी क्षेत्र में कई तूफान आते हैं तो यह भ्रम से बचने में मदद करता है। दूसरा यह चक्रवातों के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और आपदा तैयारियों को बढ़ावा देने में मदद करता है। 

कैसे रखा गया तूफान का नाम बिपरजॉय? 

इस साल आए तूफान का नाम बिपरजॉय है। इस नाम का चुनाव बांग्लादेश द्वारा रखा गया है। यह एक बंगाली शब्द है, जिसका अर्थ है आपदा। 

भारत भी देता है योगदान

cyclones details

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट पूरी दुनिया के 6 रीजनल स्पेशलाइज्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर का हिस्सा है। भारत भी तूफानों का नाम रखने में योगदान देता है। सोमालिया में आए चक्रवाती तूफान का नाम निवार रखा गया था। इस नाम का मतलब रोकथाम है, जिसका चुनाव भारत द्वारा किया गया था। 

इसे भी पढ़ेंः Biparjoy Cyclone के बाद भारत और पाकिस्तान में कुछ ऐसा होगा तबाही का मंजर, देखें AI की तस्वीरें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।