Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

पिस्ता के छिलकों से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर, मिलेगा शानदार लुक

क्या आप भी पिस्ता खाने के बाद छिलका फेंक देते हैं? अब से आप इसे फेंकने के बजाए इससे प्यारा सा होम डेकोर बना सकते हैं।
Updated:- 2024-04-24, 18:05 IST
image

पिस्ता एक तरह का ड्राई फ्रूट्स है जो खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। अक्सर हम या आप पिस्ता को छीलकर इसका सफेद खोल कूड़े में डाल देते हैं। हमें ऐसा लगता है कि भला इस खोल का क्या काम है, ये तो वेस्ट मटेरियल है जिससे घर में गंदगी फैल जाती है। लेकिन अब से आप इसके खोल को फेंकने के बजाए इसे सहेज कर रखेंगे क्योंकि इसे आप होम डेकोरेशन में इस्तेमाल कर घर को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। आप पिस्ता शेल की मदद से सुंदर वॉल डेकोर बना सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं आता है और न ही बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगती है। आइए जानते हैं कैसे पिस्ता के छिलकों से होम डेकोर तैयार किया जा सकता है।

पिस्ता के छिलकों से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर

pista shells

  • पिस्ता के छिलके- 15 से 20
  • एक्रिलिक पेंट
  • फेविकोल
  • पेंट ब्रश
  • सफेद चार्ट पेपर
  • कार्ड बोर्ड 

होम डेकोर बनाने का पूरा प्रोसेस जानें

  • होम डेकोर बनाने के लिए आप कार्ड बोर्ड को ओवल शेप में काट लें।
  • अब इसी तरह चार्ट पेपर को ओवल शेप में काट लें।
  • कार्ड बोर्ड के ऊपर चार्ट पेपर को फेविकोल लगा कर चिपका दें।
  • जब यह सूख जाए तो सफेद पेपर पर गोंद लगाएं।
  • इस पर नीले रंग से पेंट कर दें।
  • पेंट करते वक्त ध्यान रखें की कार्डबोर्ड का एक हिस्सा ज्यादा नीला होना चाहिए।
  • ऐसा करने से ये पेंटिंग बिल्कुल तालाब में पानी जैसा नजर आएगा
  • जब पेंट सूख जाए तो नीचे की तरफ फेविकोल लगाएं और एक एक करके पिस्ता शेल को चिपका दें।
  • जब शेल चिपक जाए तो इसे डार्क ग्रीन रंग से रंग दें और सूखने के लिए छोड़ दें।

यह भी पढ़ें-कम खर्च में इन अमेजिंग ट्रिक से अपने लिविंग रूम को दे सकते हैं शानदार लुक

home decor idea

  • अब शेल के नजदीक पौधे की पेंटिंग बनाएं, बिल्कुल उस तरह से जैसे पानी के अंदर पेड़ होता है।
  • इसके बाद चार्ट पेपर पर ऊपर की तरफ थोड़ी दूर दूर पर शेल को चिपकाएं और इसे मछली का आकार दें।
  • शेल को अलग अलग रंग से मछली का शेप दें।
  • तैयार है आपका पिस्ता शेल वाला वॉल पेंटिंग 
  • आप इसे घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Navratri Rangoli Designs 2024: मां के चरणों से लेकर कलश वाले रंगोली डिजाइंस नवरात्रि के लिए हैं खास

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Instagram/Art_diary11

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।