Hindi Diwas 2026: शादी से लेकर चायवाला तक, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हैं हिंदी के ये शब्द

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर जानें कि कैसे हिंदी के कई शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिस्सा बन चुके हैं। 18वीं सदी से लेकर 2020 तक 'जुगाड़', 'शादी', 'चायवाला' जैसे अनेक भारतीय शब्द इसमें शामिल किए गए हैं, जो हिंदी की वैश्विक पहचान को दर्शाते हैं।
Updated:- 2026-09-09, 15:34 IST
image

हिंदी भाषा के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। बदलते समय के साथ हिंदी बोली सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही है बल्कि विश्व स्तर पर इसे पहचान मिल चुकी है। बता दें कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शब्दकोश ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी और भारतीय संस्कृति से जुड़े अनगिनत शब्दों को शामिल किया गया है। हो सकता है कि आपको यह थोड़ा हैरान करने वाला लगे। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको उन शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं, दो आइए जानते हैं उन खास शब्दों के बारे में जो आज अंग्रेजी शब्दकोश का हिस्सा बन चुके हैं।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में कब-कब जोड़े गए कौन-से शब्द?

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में काफी पुराने समय से ही हिंदी शब्दों को शामिल किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 18वीं-19वीं शताब्दी में ही हो गई थी। साल 1761 से 1799 में इस डिक्शनरी में हिंदी के शब्दों में किला और चौधरी जैसे शब्दों को जोड़ा गया था क्योंकि, उस समय अंग्रेज और भारतीय राजा-महाराजाओं के बीच संघर्ष चल रहा है।

History of Hindi words in English language

ऐसे में यह किला शब्द हिंदी से निकलकर सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द बना था। वहीं अगर बात चौधरी शब्द की करें, तो यह अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को दिया गया था। इसी प्रकार 1779 में हाट और 1799 में देवी शब्द को शामिल किया गया था। कुछ पुराने शब्दों में लूट, बंगला और जंगल को भी शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas Special: क्या आप दे सकती हैं अपनी भाषा हिंदी से जुड़े इन 10 सवालों के सही जवाब?

साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हुए थे ये 70 शब्द

साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में कुल 70 हिंदी के शब्दों को शामिल किया गया था। इनमें प्रमुख रूप से जुगाड़ शब्द था, जिसे 1995 में दर्ज किया गया, लेकिन 2017 में इसे आधिकारिक स्थान मिला। इसके बाद शक्ति प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल होने वाला दादागिरी, महात्मा गांधी के लिए सम्मानजनक संबोधन बापू, गुलाब जामुन, मिर्च-मसाला और पश्चिम व दक्षिण भारत का वड़ा शामिल किया गया। इसके अलावा, फंडा और नाटक को भी इस वर्ष शामिल किया गया था।

Global recognition of Hindi language

साल 2020 में इन शब्दों को मिली ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह

साल 2020 में विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र के लिए उपयोग होने वाला आधार, विवाह के लिए उपयोग होने वाला शादी व टिफिन बॉक्स के लिए उपयोगी डब्बा व विरोध-प्रदर्शन के लिए हड़ताल शब्द को भी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह मिली।

अन्य लोकप्रिय शब्द- शादी, जुगाड़, डब्बा जैसे शब्दों के अलावा कई अन्य शब्द भी शामिल हैं। इनमें चायवाला, अच्छा, बड़ा दिन और सूर्य नमस्कार जैसे शब्द शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- रोजाना इस्तेमाल होने वाले ये शब्द हिंदी नहीं बल्कि हैं उर्दू, लिस्ट में शामिल इस तीसरे नाम को पढ़ कंफ्यूज हो जाएंगे आप

अगर आपको इस विषय में जानकारी नहीं थी, हिंदी के शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हैं, तो यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह जानकारी www.oed.com/discover indian-english-in-the-oed/ से ली गई है।

Image Credit- Magnific

FAQ
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल होने वाला पहला हिंदी/भारतीय शब्द कौन सा था?
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में दर्ज होने वाला पहला भारतीय शब्द 'किला' (Qila) था, जिसे 1761 में शामिल किया गया था।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में कुल कितने भारतीय/हिंदी शब्द शामिल किए जा चुके हैं?
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में 900 से अधिक भारतीय मूल के शब्द शामिल हो चुके हैं।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल प्रमुख हिंदी शब्द कौन-कौन से हैं?
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'शादी', 'चायवाला', 'जुगाड़', 'दादागिरी', 'अच्छा', 'बापू', 'बिंदास', और 'टाइमपास' जैसे कई शब्द शामिल हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।