इन राज्यों में बाढ़ बनी काल, जलसैलाब के वीडियो जमकर हो रहे वायरल

पहाड़ो पर भारी बारिश  के कारण सैलाब के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को आप भी देखें...  
Updated:- 2024-07-05, 14:11 IST
image

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। शहर के लोग मानसून से काफी ज्यादा खुश है तो पहाड़ों पर और गांव के लिए के लिए यह मानसून जानलेवा साबित हो रहा है। जी हां, हर साल की तरह इस साल भी पहाड़ों पर मानसून के कारण हालत काफी ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। जलसैलाब का कुछ भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

हरिद्वार में जलसैलाब के वीडियो

 

हरिद्वार की सूखी नदी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से कई वाहन पानी में बह गए। ऐसे में देखते ही देखते गंगा का भी जलस्तर बढ़ चुका है। एक शख्‍स ने सोशल मीडिया पर तेज पानी के साथ गाड़ी का वीडियो शेयर किया है जो पानी के साथ ही बहता नजर आ रहा है। इस बाढ़ में एक नही बल्कि दर्जनों गाड़ियां बह गई है। 

मध्य प्रदेश का वीडियो

 

मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नदी का पानी पुल के ऊपर से गुजरता दिख रहा है। जिसमें एक शख्स बाइक के साथ फंस गया, जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए शख्स को अपनी बाइक छोड़ना पड़ा। 

हिमाचल का वीडियो देखें

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक माहौल काफी ज्यादा खराब हो चुका है। हिमाचल के मंडी जिले में मूसलाधार बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ गई। जिसके कारण कई कार मलबे के नीचे दब चुकी है। मलबे के कारण कई घर को भी नुकसान पहुंचा है। 

इसे भी पढ़ें- एक बार फिर पहाड़ों पर आया लोगों का सैलाब, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज

असम में गई लोगों की जान

assam flood

रिपोर्ट्स के मुताबिक असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच गई है। जब की बीते दिने आएं बाढ़ के कारण लोगों का काफी ज्यादा नुकसान है। कई लोग लापता है, लोगों की तलाश जारी है। असम के नॉर्थ ईस्ट के राज्यों का हाल सबसे ज्यादा हाल सबसे ज्यादा बुरा है। 

इसे भी पढ़ें- देहरादून का पलटन बाजार क्यों माना जाता है सबसे सस्ता, जानें इसके बारे में सब कुछ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।