Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

Mother's Day Poems in Hindi 2026: दिल को छू लेने वाली इन कविताओं के साथ मां को दें मदर्स डे की शुभकामनाएं

Happy Mother's Day Poems: 10 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपनी मां के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर करने के लिए उन्हें अपने दिल की बात बताते हैं। अगर आप भी अपनी मां को खूबसूरत मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कविताएं लेकर आए हैं।
Updated:- 2026-05-10, 20:05 IST
image

दुनिया में 'मां' वह शब्द है जिसमें पूरी कायनात सिमटी हुई है। मां का प्यार निस्वार्थ और असीम होता है, जिसे शब्दों में पिरोना आसान नहीं है। हर साल मां के बलिदान त्याग और समर्पण के लिए मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन हम सभी अपनी मां के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर करते हैं। वैसे तो मां के प्रति आभार जताने के लिए किसी एक दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन इस दिन हम उन्हें यह महसूस करा सकते हैं कि वे हमारे जीवन में कितनी अनमोल हैं। अगर आप मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के लिए प्यारी और दिल को छू लेने वाली कविता भेजना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसी कविताएं लेकर आएं हैं, जिसमें आप अपने सभी भावों को व्यक्त कर सकते हैं।

मदर्स डे कविता (Mothers Day Poems in Hindi)

1.वह घर का नीव का पत्थर है, वह छत की ठंडी छाया है,
जिसने खुद को भुलाकर, हमको इस काबिल बनाया है।
जब-जब मैं गिरा, उसने हौसले का हाथ बढ़ाया,
मेरी हर छोटी जीत पर, उसने जश्न मनाया।
मां सिर्फ एक शब्द नहीं, वह तो पूरा ब्रह्मांड है,
उसके चरणों में ही बसता, सारा तीर्थ और धाम है।

हैप्पी मदर्स डे -2026

2. मां, तुम केवल एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार हो,
ईश्वर के हाथों से रचा गया, ममता का सार हो।
जब मैं शून्य था, तुमने मुझे आकार दिया,
अपने रक्त से सींचकर, मुझे ये संसार दिया।
तुम्हारी उंगलियों को थामकर मैंने चलना सीखा,
ठोकरें लगीं तो गिरकर, फिर संभलना सीखा।
तुम हो तो ये घर मंदिर सा पावन लगता है,
वरना ये जग तो मुझे वीरान और निर्जन लगता है।

3. जन्नत का हर कोना तेरे पैरों के नीचे है,
खुदा ने मेरी किस्मत को तेरे हाथों से सींचे है।
जब-जब मैं टूटा, तूने ही मुझे सहारा दिया,
डूबती हुई मेरी कश्ती को तूने ही किनारा दिया।
तेरी दुआओं में वो असर है, जो पत्थर पिघला दे,
तू चाहे तो मेरी हर बिगड़ी हुई बात बना दे।
दुनिया की भीड़ में तू ही मेरा सच्चा साया है,
मैंने अपनी माँ में ही साक्षात् रब को पाया है।
हैप्पी मदर्स डे- 2026

4. थककर जब सो जाता हूं मैं, अपनी गोद में सुलाती है मां,
हर दुख-दर्द को मेरे, हंसकर भुला देती है मां।
खुदा से क्या मांगू मैं अपनी तकदीर में,
मेरी किस्मत के हर पन्ने पर, प्यार लिख देती है मां।
Happy Mother's Day 2026

5. मेरी उंगली थामकर चलना सिखाया है जिसने,
मेरी हर छोटी जीत पर मुस्कुराया है जिसने।
सारे जहां की खुशियां कम हैं उसके आगे,
खुदा का दूसरा रूप बनकर, मुझे पाला है जिसने।
हैप्पी मदर्स डे- 2026

Mother's Day poems

6. जब भी चोट लगती है, लबों पर तेरा नाम आता है,
तेरा एक बार सिर सहलाना, हर दर्द को मिटाता है।
कड़ी धूप में तू बरगद की ठंडी छांव सी है,
मेरे उजड़े हुए रास्तों में तू बसे हुए गांव सी है।
तेरे होने से ही मेरा वजूद मुकम्मल है,
तू है तो मेरी जिंदगी का हर पल सफल है।
Happy Mother's Day 2026

7. दीवारों को घर बनाती है मां,
बिखरे रिश्तों को सजाती है मां।
खुद गीले में सो जाती है अक्सर,
पर हमें सूखे में सुलाती है मां।
भले ही हम कितने ही दूर निकल जाएं,
हर मोड़ पर लौटकर आने की वजह होती है मां
हैप्पी मदर्स डे- 2026

मां पर कविता (Maa par Kavita)

8. पूरी दुनिया घूम ली मैंने, पर तेरी जैसी बात कहीं नहीं,
लाखों रिश्ते देखे जमाने में, पर तेरी जैसी जात कहीं नहीं।
तूने अपनी आँखों में मेरे सपनो को सजाया है,
खुद भूखी रहकर तूने मुझे निवाला खिलाया है।
मेरी दुनिया का सबसे हसीन किस्सा हो तुम,
मेरे जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा हो तुम।
Happy Mother's Day 2026

9. लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां ही है जो कभी खफा नहीं होती।
दुनिया सौदेबाजी के उसूलों पर चलती है,
पर मां की ममता में कभी मिलावट नहीं होती।
हैप्पी मदर्स डे- 2026

Poems for mom

10. मैं जो कुछ भी हूं, तेरी ही परछाई हूं,
तेरी दी हुई अच्छी बातों की गहराई हूं।
तूने सिखाया कि मुश्किलों में कैसे मुस्कराते हैं,
कैसे टूटे हुए सपनों को फिर से सजाते हैं।
शुक्रिया मां, मुझे इतना काबिल बनाने के लिए,
और मुझे हर बुरी नजर से बचाने के लिए।
हैप्पी मदर्स डे- 2026

11. घुटनों से रेंगते-रेंगते जब पैरों पर खड़ा हुआ,
तेरी ममता की छांव में जाने कब बड़ा हुआ।
लोग पूछते हैं मुझसे कि जन्नत कहां है,
मैं मुस्कुरा कर कहता हूं, मेरी मां जहां है।
Happy Mother's Day 2026


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।