Happy Lohri 2025 Wishes & Quotes in Hindi: अपनों को लोहड़ी के शुभ मौके पर भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

Lohri Quotes in Hindi:मीठे गुड़ में मिल गया तिल...उड़ी पतंग और खिल गया दिल...गले मिलो और नाचो गाओ....मनाओ लोहड़ी का त्योहार
नव वर्ष का पहला त्योहार लोहड़ी होता है। इस त्योहार को भारत के हर राज्य को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह त्योहार 13 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस त्योहार को खासतौर पर पंजाबियों द्वारा काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।
इस दिन लोग अपने खेतों और मैदानों को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। इसके बाद वह लकड़ियों और उपालों की मदद से एक जगह आग लगाते हैं। फिर वह अपने दोस्तों को और परिवारों को इस दिन की बधाईयां देते हैं और आग की चारों और भागड़ा करते हैं।
लोहड़ी विशेष इन हिंदी (Happy Lohri Wishes in Hindi)

1. भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
अब सब इकट्ठे हो जाओ
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।
2. हर दिन सजे नए सपनों से
जीवन आबाद हो अपनो से
लोहरी लेकर आएं सुख- समृद्धि की बाहार
मुबारक हो आपको ये त्योहार
लोहड़ी कोट्स इन हिंदी (Lohri Quotes in Hindi)

3. त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।
4. मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।
हैप्पी लोहड़ी
लोहड़ी 2025 मैसेज इन हिंदी (Happy Lohri Message in Hindi)

5. लोहड़ी का प्रकाश
आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे
जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो
वैसे-वैसे ही हमारे दुखों का अंत हो
हैप्पी लोहड़ी 2025
इसे भी पढ़ें: Lohri 2024 Wishes & Quotes in Hindi: लोहड़ी के शुभ मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
6. मीठे गुड़ में मिल गया तिल
उड़ी पतंग और खिल गया दिल
गले मिलो और नाचो गाओ
मनाओ लोहड़ी का त्योहार
हैप्पी लोहड़ी स्टेटस इन हिंदी (Lohri 2025 Status in Hindi)

7. फिर आ गयी नाचने की बारी
लोहड़ी मनाने की कर लो तैयारी
हो कर इकट्ठे सब आ जाओ
लोहड़ी के तुम गीत मिल गाओ
लोहड़ी 2025
8. मक्की दी रोटी, सरसों दा साग
दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्योहार

9. फसल का यह खूबसूरत त्योहार
आपके जीवन को खुशियों से भर दे
जीवन में सफलताओं की बहार आए
हैप्पी लोहड़ी 2025
10. फिर आ गई भांगड़े दी वारी
लोहड़ी मनौन दी करो तैयारी
आग दे कोल सारे आओ
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ
11. फसल की खुशबू, मक्के की रोटी का स्वाद,
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार!
हैप्पी लोहड़ी 2025
12. मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग,
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार!
हैप्पी लोहड़ी 2025
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।